लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' पर बोले आमिर खान- कुछ लोग सोचते हैं कि मुझे भारत पसंद नहीं है, लेकिन...

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2022 13:38 IST

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमई में जब फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च किया था तो 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' हैशटैग ट्रेंड कर रहा था।एक हालिया प्रेस इवेंट के दौरान आमिर खान ने लोगों से उनकी फिल्म का बायकॉट न करने का अनुरोध किया।आमिर ने कहा कि फिल्म के खिलाफ इस तरह के कैंपेन से वो काफी उदास हो जाते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' के बारे में बात की। आमिर की अपकमिंग फिल्म हॉलीवुड क्लासिक फॉरेस्ट गंप की रीमेक है, जिसे सोशल मीडिया पर बायकॉट हैशटैग का सामना करना पड़ रहा है। लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर भी हैं और आमिर एक साधारण, दयालु व्यक्ति की भूमिका में हैं, जिसे मूल रूप से रॉबर्ट जेमेकिस की 1994 की फिल्म में टॉम हैंक्स ने निभाया था।

फिलहाल, एक हालिया प्रेस इवेंट के दौरान आमिर खान ने लोगों से उनकी फिल्म का बायकॉट न करने का अनुरोध किया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने कहा कि फिल्म के खिलाफ इस तरह के कैंपेन से वो काफी उदास हो जाते हैं। उन्होंने कहा, "हां, मुझे दुख होता है। साथ ही मुझे इस बात का भी दुख होता है कि कुछ लोग जो ऐसा कह रहे हैं, उनके मन में यह विश्वास है कि मैं कोई ऐसा व्यक्ति हूं जिसे भारत पसंद नहीं है।"

एक्टर ने आगे कहा, "वे अपने दिल में विश्वास करते हैं, लेकिन यह असत्य है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ऐसा महसूस करते हैं। वह बात नहीं है। कृपया मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें। कृपया मेरी फिल्म देखें।" गौरतलब है कि कुछ ट्विटर यूजर्स ने आमिर के विवादास्पद "भारत की बढ़ती असहिष्णुता" बयान के बारे में बात की। करीना के बीते दिनों कुछ विवादित बयान भी ऑनलाइन सामने आ रहे हैं।

इससे पहले मई में जब फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च किया था तो 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। 2015 में अपने विवादित बयान में आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हमारा देश बहुत सहिष्णु है, लेकिन ऐसे लोग हैं जो दुर्भावना फैलाते हैं"। उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने भी यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए देश छोड़ने पर विचार किया।

टॅग्स :आमिर खानकरीना कपूरलाल सिंह चड्ढा फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?