लाइव न्यूज़ :

Sitaare Zameen Par Box Office: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आगे निकले आमिर खान, कमाए इतने करोड़

By संदीप दाहिमा | Updated: June 21, 2025 17:32 IST

Aamir Khan Movie: आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देSitaare Zameen Par Box Office: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर आगे निकले आमिर खान, कमाए इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके निर्माताओं में आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका शामिल हैं। फिल्म की पटकथा डी निधि शर्मा ने लिखी है।

‘सितारे जमीन पर’ को वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का ‘सीक्वल’ बताया जा रहा है। यह फिल्म समावेशिता और सशक्तीकरण जैसे विषयों को केंद्र में रखती है। फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो दस दिव्यांग बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं। आमिर खान के साथ फिल्म में आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले, आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ वर्ष 2022 में प्रदर्शित हुई थी।

टॅग्स :आमिर खानफिल्मबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई