लाइव न्यूज़ :

बर्थडे पर आमिर खान का इंस्टाग्राम डेब्यू, यहां भी साबित हुए 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'

By भारती द्विवेदी | Updated: March 14, 2018 13:24 IST

14 मार्च 1965 को पैदा हुए आमिर आज पूरे 53 साल के हो गए हैं। उनका पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है।

Open in App

मुंबई, 14 मार्च: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान कुछ करे और वो चर्चा में ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आमिर खान ने अपने जन्मिदन के मौके पर अपने फैंस को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। अब उनके फैंस ट्विटर के अलावा उनसे इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के बाद सबसे पहली फोटो जो पोस्ट की है, वो उनकी मां जीनत हुसैन की तस्वीर है। आमिर के इंस्टाग्राम पर आते ही उनको ढाई लाख लोग फॉलो कर रहे हैं। आमिर ने अब तक किसी को भी फॉलो नहीं किया है। आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट नाम @_aamirkhan  है। 

आमिर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में आप उनके साथ कैटरीना कैफ और 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख और अमिताभ बच्चन को देखेंगे। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में चीन में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' वहां सफलता का नया इतिहास लिख रही है। चीनी आईएमडीबी के अनुसार, आमिर खान वहां विदेशी अभिनेता की सूची में सबसे ऊपर है और 'दंगल' टॉप रैकिंग फिल्म बन चुकी है।

फिलहाल आमिर खान के भारत के साथ-साथ चीन, तुर्की, ताइवान और रूस में भी ढेरों प्रशंसक हैं। आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ न केवल नए बाजारों की तलाश कर रहे हैं बल्कि सभी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :आमिर खानइंस्टाग्रामठग्स ऑफ हिन्दुस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस