लाइव न्यूज़ :

Thugs of Hindostan Motion Poster: आमिर खान के किरदार से उठा पर्दा, पूरे फिरंगी लुक में नजर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 12:37 IST

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स रिलीज होंगे और जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी मिलेगी।  बिग बी  इस फिल्म में ठगों के सरदार होंगे। 

Open in App

विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के रोल से पर्दा उठा दिया गया है। मेकर्स ने आज आमिर खान के मोशन पोस्टर को रिविल किया है। फिल्म में आमिर खान का किरदार का नाम 'फिरंगी' होगा। इस पोस्टर में आमिर खान एक घोड़े पर सवार हैं उन्होने बड़ी सी टोपी लगाई है और ब्लैक कलर का चश्मा पहना हुआ है। वहीं उनके पीछे बड़े-बड़े पानी के जहाज तैरते दिखाई दे रहे हैं। आमिर के लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार आधे इन्डियन और आधे फिरंगी का होगा। 

   

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के कुल छह मोशन पोस्टर्स रिलीज होंगे और जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के बारे में जानकारी मिलेगी।  बिग बी  इस फिल्म में ठगों के सरदार होंगे। 

बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन भी एक्शन सीन करते दिखेंगे। फिल्म का एक एक्शन सीन करने के दौरान बिग बी घायल भी हो गए थे। ये पहले बार है जब  आमिर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेगी।

बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए दो विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है। इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया। बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा।  

बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवम्बर को रिलीज होगी। जो कि नेशनल हॉलीडे का दिन है। मेकर्स को उम्मीद है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने पहले दिन की ओपनिंग में 'बाहुबली 2' (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ेगी। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने अपने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी। 

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?