लाइव न्यूज़ :

'चीन में सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड हीरो हैं आमिर खान'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 17:05 IST

आमिर खान की फिल्म दंगल भी चीन में हिट रही थी। आमिर खान और जायरा वसीम की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में अच्छी कमायी की है।

Open in App

कोलकाता , 12 जून (भाषा) कोलकाता में नियुक्त चीनी महावाणिज्यदूत मा झानवु ने कहा है कि आमिर खान चीन में सर्वाधिक मशहूर अंतरराष्ट्रीय अभिनेता हैं और उनकी हालिया ‘ सिक्रेट सुपरस्टार ’ देश में एक बड़ी हिट फिल्म रही है। झानवु ने यहां कल शाम चीन-भारत संयुक्त कला प्रदर्शन कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि आमिर खान को चीन में बहुत प्यार किया जाता है और सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई कई लोकप्रिय हिंदी फिल्में शंघाई फिल्म उत्सव और बीजिंग फिल्म उत्सव जैसे चीन के फिल्मोत्सव में हाल में दिखाई गई हैं। झानवु ने कहा , ‘‘ यह हमारे देश में बॉलीवुड फिल्मों की अत्यधिक लोकप्रियता को दिखाता है। ’’  उन्होंने कहा कि बॉलीवुड का नृत्य चीन में लोकप्रिय है। हाल ही में एक कार्यक्रम में चीनी वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों ने ‘ पद्मावत ’ फिल्म के नृत्य का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि बंगाल , ओडिशा और केरल के पारंपरिक नृत्य भी चीन में किए जाते हैं। बॉलीवुड की मशहूर खान तिकड़ी में शुमार किए जाने वाले आमिर खान अपने दो अन्य समकालीनों सलमान खान और शाहरुख खान की तुलना में काफी कम फिल्में करते हैं।

आमिर खान ने यादों की बारात (1973) में बाल कलाकार के तौर पर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। 1984 में आई केतन मेहता की फिल्म होली में आमिर ने लीड रोल किया। लेकिन मंसूर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। फिल्म में जूही चावला के संग उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब भाई और फिल्म सुपरहिट रही। 

धूम-3 (2013), पीके (2014), दंगल (2016) और सीक्रेट सुपरस्टार (2017) जैसी आमिर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। आमिर खान की फिल्म दंगल भी चीन में काफी हिट रही है। सीक्रेट सुपरस्टार ने भी चीन में काफी अच्छा कारोबार किया है। इस साल आमिर खान  की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान आने वाली है। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नज़र आएंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आमिर खानचीनज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?