लाइव न्यूज़ :

आमिर खान रिलीज़ करेंगे गुलशन कुमार की बायोपिक मुग़ल, लीड रोल पर अक्षय कुमार के बाद सस्पेंस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 26, 2018 18:45 IST

फिल्म की घोषणा बड़ी ज़ोर शोर से करी गयी थी लेकिन कुछ ही दिन बाद अक्षय ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया और साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया।

Open in App

मुम्बई, 26 जुलाई: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान फिल्म्स ने कैसेट किंग के नाम से मशहूर टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार पर बन रही बायोपिक मुगल को रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। आमिर खान बतौर निर्माता इस फ़िल्म के साथ मई में ही जुड़ गए थे। पहले अक्षय कुमार इस फ़िल्म में काम करने वाले थे लेकिन निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक सुभाष कपूर से मतभेद के चलते उन्होंने ये फ़िल्म छोड़ दी। क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही हैं।

हालाँकि इस बात का अभी तक खुलासा नही हुआ है कि क्या आमिर खान इस फ़िल्म में भूमिका निभाएंगे। जब फिल्म की घोषणा हुई थी तब आमिर खान ने इस बात से इनकार किया था की वो इस फिल्म में कोई भूमिका निभाएंगे। लेकिन उस समय अक्षय कुमार का नाम फाइनल हुआ था। अब अक्षय कुमार इस फिल्म से निकल चुके हैं तो क्या आमिर खान गुलशन कुमार की भूमिका निभाएंगे ? फिल्म मुग़ल पहले २०१८ में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन आज घोषणा की गयी की फिल्म २०१९ क्रिसमस पर रिलीज़ होगी।

 

सुभाष कपूर इससे पहले अक्षय कुमार के साथ जॉली LLB और जॉली LLB 2 कर चुके हैं। उन्होंने फँस गये रे ओबामा का निर्देशन भी किया था। सुभाष कपुर का नाम मुन्नाभाई सिरीज़ के नए निर्देशक के रूप में घोषित हुआ था लेकिन बात आगे बढ़ी नहीं। 

अक्षय कुमार ने पहले तो फिल्म छोड़ने की बातों से इनकार किया था और कहा था की फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। वहीँ भूषण कुमार भी आमिर खान के साथ आने के बाद काफी खुश थे और वो चाह रहे थे की सलमान खान भी फिल्म में काम करें। फिलहाल इस बात की कोई पुष्टि नहीं है की गुलशन कुमार का रोल कौन करेगा। 

आमिर खान के पास इस समय सिर्फ ठग्स आफ हिन्दोस्तान है और ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं की वो ओशो रजनीश पर बायोपिक करेंगे। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट के होने के बारे में भी मीडिया में रिपोर्ट आयीं थीं। इस फिल्म को आमिर खान और करण जौहर साथ मिलकर बनाने वाले हैं, ऐसी ख़बरें भी आई हैं।

गुलशन कुमार की अंडरवर्ल्ड ने अगस्त 12, १९९७ को मुंबई में एक मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :आमिर खानगुलशन कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?