लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में चार अलग किरदार में दिखेंगी करीना कपूर, ये होगी कहानी

By मेघना वर्मा | Updated: July 15, 2019 18:32 IST

आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बनाने की घोषणा अपने बर्थडे पर की थी। फिल्म 3 इडियट के बाद एक बार फिर से करीना और आमिर स्क्रीन शेयर करेंगे।

Open in App

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अपने लास्ट बर्थडे पर आमिर खान ने इस फिल्म की घोषणा की थी। साथ ही ये भी पता चला है कि इस फिल्म में करीना कपूर को कास्ट किया जा रहा है। टॉम हैक्स की फॉरेस्ट गम्प्स की हिंदी रीमेक इस फिल्म में आमिर और करीना एक साथ चार अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे।

पिंकविला में छपी खबर के अनुसार सोर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि करीना और आमिर दोनों ने ही इस फिल्म के लिए समय दे दिया है। लाल सिंह चड्ढा की कहानी एक ऐसे सरदार की होगी जिसने देश के कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को देखा होगा। इस साल के अक्टूबर महीने से ये फिल्म ऑन ग्राउंड हो जाएगी। सोर्स के मुताबिक इस फिल्म को शूट करने के लिए तीन शेड्यूल बनाया गया है। 

वहीं खबर ये भी है कि इस फिल्म में आमिर खान अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म तीन अलग एरा के रूप में शूट की जाएगी जिसमें हर एरा के लिए आमिर और करीना का लुक भी डिफरेंट होगा। जहां शुरुआत 70 के दशक से होगी वहीं इसका अंत वर्तमान में होगा।

बताया तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में इमरजेंसी के साथ कार्गिल वॉर और पुलवामा अटैक के साथ उरी अटैक को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में सरकार और राजनीति में हुए बदलाव के साथ बीते पांच दशकों के बड़े बदलाव को दिखाया जाएगा। 

सोर्स ने बताया है कि फिल्म के मेकर्स आमिर खान और अदवित चंदन ने चार से पांच लुक्स को देखा भी है मगर अभी सेलेक्ट नहीं कर पाएं हैं। मेकर्स लुक्स के साथ कैरेक्टर्स के कल्चर को भी पर्दे पर बखूबी उतारना चाहते हैं। 

टॅग्स :आमिर खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?