लाइव न्यूज़ :

Sushant Sing Rajput मामले में नाम जोड़ने पर अक्षय कुमार ने यूट्यूबर पर ठोका 500 करोड़ रुपए का मानहानि का केस, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 20, 2020 11:34 IST

अपने इस चैनल में यूट्यूबर राशिद सिद्दकी ने अक्षय कुमार पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने का आरोप भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बाद ही इस मामले में केस दर्ज कराते हुए अक्षय कुमार ने आरोप लगाया कि यूट्यूब ने फर्जी वीडियो चलाकर पैसे कमाए हैं।शिवसेना के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने इस यूट्यूबर के खिलाफ केस फाइल किया।

नई दिल्ली:  सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में अपना नाम जोड़े जाने के बाद अक्षय कुमार ने एक यूट्यूबर पर 500 करोड़ रुपए की मानहानि के केस किया है। 

दरअसल,  राशिद सिद्दकी नाम के एक यूट्यूबर का दावा था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की थी। 

बिहार का रहने वाला है राशिद सिद्दकी

इंडिया टुडे के मुताबिक, अक्षय कुमार ने जिस यूट्यूबर पर केस दर्ज कराया है, वह बिहार का रहने वाला है। पेशे से सिविल इंजीनियर 25 साल के यूट्यूबर FF के नाम से यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है।

अपने इस चैनल में सिद्दकी ने अक्षय कुमार पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद ही इस मामले में केस दर्ज कराते हुए अक्षय कुमार ने आरोप लगाया कि यूट्यूब ने फर्जी वीडियो चलाकर पैसे कमाए हैं।

अपने फॉलेवर्स को बढ़ाने व पैसे कमाने के लिए चैनल ने ऐसा किया-

इस चैनल पर यह भी आरोप है कि इसने अपने फॉलेवर्स को बढ़ाने व पैसे कमाने के लिए सुशांत से जुड़े मामले में फेक वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। बता दें कि शिवसेना के वकील धर्मेंद्र मिश्रा ने इस यूट्यूबर के खिलाफ केस फाइल किया।

इसके बाद ही इस यूट्यूब चैनल के मालिक का नाम सामने आया। मई में इस यूट्यूबर की कमाई महज 296 रुपए हुई थी। वहीं, सितंबर में इसने 6,50,898 रुपए कमाए। कोर्ट ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए जांच में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा है।

टॅग्स :अक्षय कुमारसुशांत सिंह राजपूतकेसयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार