लाइव न्यूज़ :

पुलवाना हमला: अजय देवगन का बयान, सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाला समूह बहुत छोटा

By भाषा | Updated: February 20, 2019 23:04 IST

अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने वाली बातों की इक्का दुक्का घटनाओं को बहुमत का नजरिया नहीं माना चाहिये

Open in App

 अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि सोशल मीडिया पर घृणा फैलाने वाली बातों की इक्का दुक्का घटनाओं को बहुमत का नजरिया नहीं माना चाहिये क्योंकि उनका विश्वास है कि समस्या को फैलाने की कोशिश करने वालों की तादाद बहुत कम है। 

पुलवामा आतंकी हमले में केंद्र ने एक सलाह जारी की थी और सभी राज्यों से कहा कि वह उनके इलाकों में रह रहे जम्मू कश्मीर के छात्रों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ऐसी खबरें आईं थीं कि इन लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस बर्बर आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी।

पीटीआई-भाषा से ऐसी घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर देवगन ने कहा, ‘‘देखिए पूरा देश इस तरह का नहीं हैं। लोगों का एक छोटा समूह है जो समस्या पैदा करना चाह रहा है। मेरा मानना है कि यह ठीक नहीं है पर यह सोशल मीडिया पर फैल जाता है और ऐसा लगने लगता है कि पूरी दुनिया ही गंदी है और समूचा देश ही इसी तरह का है। 

उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की बातों और संदेशों को सोशल मीडिया में पोस्ट करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिये। 

इस दिग्गज अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं सोचता हूं कि हमें चीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते समय पर्याप्त जिम्मेदार होना चाहिये और यह स्वीकार करना चाहिये कि क्या सही है और क्या गलत। इसलिए सोशल मीडिया की अपनी गड़बड़ियां हैं। और यह अदालत की तरह नहीं हैं जो फैसला करे। लोगों ने अपने आप ही न्यायधीश बनना शुरू कर दिया है, जो गलत बात है।’’ 

यह 49 वर्षीय अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘‘टोटल धमाल’’ के प्रचार में व्यस्त है। इसमें रितेश देशमुख बिहार के और माधुरी दीक्षित व अनिल कपूर गुजराती दंपति की भूमिका निभा रहे हैं। 

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें बॉलीवुड पर यह आरोप लगा है कि उसने कुछ राज्यों के लोगों का अनुचित ढंग से चित्रण किया है। 

देवगन ने कहा कि उन्होंने किसी धर्म या बोली का मजाक नहीं बनाया है। इसके सभी पात्र सामान्य और मजेदार हैं। हम किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे। मैं नहीं मानता कि कि यह एक ऐसी फिल्म है जिससे कोई आहत महसूस करे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसे 22 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है।

टॅग्स :अजय देवगनटोटल धमाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?