लाइव न्यूज़ :

अजय देवगन की Raid फिल्म में 85 साल की पुष्पा जोशी ने लूटी महफिल, काजोल ने शेयर किया ये वीडियो

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2018 15:39 IST

अजय देवगन की पत्नी और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी पुष्पा जोशी की फैन बन गई हैं। काजोल ने इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुष्पा जोशी अपने अंदाज में फिल्म के बारे में अनुभव साझा कर रही हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्च: लखनऊ की रहने वाली पुष्पा जोशी ने 85 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अजय देवगन की 'रेड' फिल्म में उन्होंने सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया है। पहली बार कैमरे का सामना कर रही पुष्पा जोशी ने फिल्म में महफिल लूट ली। 16 मार्च को फिल्म रिलीज के बाद हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। पुष्पा जोशी की रियलिस्टिक एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने उनके रोल को यादगार बना दिया। सिनेमा हाल से निकलने के बाद दर्शक उनके डायलॉग दोहराते दिखे।

यह भी पढ़ेंः- Raid Box Office: अजय देवगन की 'रेड' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड, जानें पहले दिन की कमाई

अजय देवगन की पत्नी और जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी पुष्पा जोशी की फैन बन गई हैं। काजोल ने इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुष्पा जोशी अपने अंदाज में फिल्म के बारे में अनुभव साझा कर रही हैं। ये वीडियो पोस्ट करते हुए काजोल ने लिखा, 'Here comes Amma... you will want to take her home. #Raid'

फिल्म के सेट पर अजय देवगन समेत पूरी टीम पुष्पा जोशी का ख्याल रखती थी। रेड के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने कहा, 'पुष्पा जोशी सेट पर हर किसी की प्रिय थीं। हर कोई उनके साथ समय गुजारना चाहता था क्योंकि वे बहुत ही चार्मिंग हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। वे 85 साल की हैं लेकिन वे पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं। उनको अपनी लाइनें याद रहती हैं, वे हमेशा मुस्कराती रहतीं और ऊर्जा से सराबोर नजर आतीं। उनके साथ काम करके वाकई बहुत मजा आया।'

जरूर पढ़ेंः- Raid मूवी रिव्यूः सौरभ शुक्ला और रितेश शाह के कंधों पर सवार भारत की सबसे बड़ी 'रेड'

अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला के अभिनय से सजी फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। इस फिल्म ने पहले दिन 10.04 करोड़ रुपये बटोरे। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसे साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म करार दिया है। पहले नंबर पर पद्मावत और दूसरे नंबर पर पैडमैन है।

टॅग्स :रेड मूवीअजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?