लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद इन फिल्मों से अनुष्का मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 21, 2017 16:53 IST

2018 में अनुष्का की 3 बड़ी फिल्में पर्दे पर आएंगी, जिसमें एक का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

Open in App

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी से की है। अब अनुष्का के फैंस की निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि शादी के बाद भी फिल्मों में काम करेंगी या नहीं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि  अनुष्का शर्मा की अगले साल आने जा रहीं फिल्मों की लिस्ट जो फैंस को खुशी  दे सकती है। 2018 में अनुष्का की 3 बड़ी फिल्में पर्दे पर आएंगी, जिसमें एक का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। देखिए अनुष्का की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

परी (9 फरवरी 2018)

अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म परी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी। इस फिल्म का पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसने लोगों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया था। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा खुद ही प्रोड्यूस कर रही हैं और उसको डायरेक्ट करने का काम प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक हॉरर वेस फिल्म बताई जा रही है जो 9 फरवरी को दर्शकों से रुबरु होगी।

सुई धागा (2 अक्टूबर 2018)

महात्मा गांधी के मेड इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर आधारित अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में विराट कोहली भी कैमयो रोल में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब विराट-अनुष्का के साथ किसी फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने दम लगा के हईशा  को बनाया था।

आनन्द एल. राय की  फिल्म (21 दिसम्बर 2018)

शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म को आनन्द एल राय पेश करेंगे । फिल्म काफी बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म की रिलीज की तारीख तय हो चुकी है लेकिन फिल्म का टाइटल क्या होगा ये अभी भी तय नहीं हुआ है।

टॅग्स :अनुष्का शर्मा2018 फिल्मअनुष्का शर्मा फिल्मआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया