लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ के मामले में जरूरत से ज्यादा कठोर फैसला?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 21, 2018 07:18 IST

नवाज शरीफ के पास इतना ज्यादा पैसा है कि वह जुर्माने की और भी बड़ी रकम चुका सकते थे.  सुप्रीम कोर्ट उलझन में थी. वह नहीं चाहती थी कि फौज को उकसाए और दूसरी ओर, वह नवाज शरीफ के साथ न्याय करना चाहती थी.

Open in App

(कुलदीप नैयर)

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जनता के मत से दो बार 10 साल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए नवाज शरीफ को सजा दी. ऐसा लगता है कि एक बार फिर गैर-फौजी शासकों तथा फौज के बीच टकराव बढ़ रहा है. शायद लोगों ने मजबूती से अपनी बात रखनी शुरू कर दी है, यह फौज को पसंद नहीं आया. जाहिर है कि नवाज शरीफ खाकी वर्दी का समर्थन करने वालों के हाथों का औजार बनना नहीं चाहते थे. लगता है कि फौज को यह अनुमान हो गया था कि नवाज शरीफ की सरकार में वापसी हुई तो उसकी सत्ता के लिए चुनौती पैदा होगी.

नवाज शरीफ के पास इतना ज्यादा पैसा है कि वह जुर्माने की और भी बड़ी रकम चुका सकते थे.  सुप्रीम कोर्ट उलझन में थी. वह नहीं चाहती थी कि फौज को उकसाए और दूसरी ओर, वह नवाज शरीफ के साथ न्याय करना चाहती थी. इसलिए उसने उतनी सजा दी जितनी दे सकती थी, लेकिन कानून की हद में रहते हुए.

पाकिस्तान चुनाव विशेष: बेनजीर भुट्टो ने पिता के हत्यारों से ही मिला लिया हाथ, सत्ता के लिए भाई को रखा देश से दूर

मैंने नवाज शरीफ से लंदन के बीचोबीच स्थित आलीशान मकान में मुलाकात की थी. उनकी अमीरी से मुङो अचरज नहीं हुआ क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप के कई नेताओं के फ्लैट इंग्लैंड में हैं.  नवाज शरीफ ने मुङो नाश्ते पर बुलाया था. पाकिस्तान और सऊदी अरब में उनके परिवार के कई कारखाने हैं. इसलिए मुङो इससे कोई अचरज नहीं हुआ कि उनकी पत्नी और बेटी  के एक-एक फ्लैट लंदन में हैं. जहां तक शरीफ का सवाल है, उनके खिलाफ कोई अभियोग नहीं है.  आरोपों की सच्चाई का पता लगाना मुश्किल है. जब आखिरी शब्द फौज की ओर से ही आने हैं तो हर आरोप सही नहीं भी हो सकते हैं. 

लाहौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवाज शरीफ से मुलाकात से एक नए अध्याय की शुरुआत होनी चाहिए थी. यात्र के बाद मोदी ने बयान  दिया कि इस तरह की बात अब सामान्य तौर पर होगी और वे एक-दूसरे के देश में बिना सरकारी शिष्टाचार के आते-जाते रहेंगे. यह पहले ही हो जाना चाहिए था. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दूरद्रष्टा थे जो इस तरह की बात सोच सकते थे. ऐसा लगा था कि मोदी उनकी राह पर चल रहे हैं क्योंकि लाहौर यात्र के बाद पहला काम उन्होंने यही किया कि वह वाजपेयी से मिले जो भाजपा में एक उदार चेहरा माने जाते थे. वह अब शारीरिक रूप से अक्षम हैं, लेकिन उन्होंने अपने हाव-भाव से बताया कि मोदी ने वही किया है जो कुछ वह खुद करते. मोदी के शासन में वह भावना दिखाई देनी चाहिए थी.

इसके बदले, नवाज शरीफ दस साल की सजा का सामना कर रहे हैं. लोग इसके कुछ ठोस सबूत देखना चाहेंगे कि नवाज शरीफ और उनके  परिवार ने भ्रष्टाचार किया था.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...