लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः पाकिस्तान के तीन टुकड़े होंगे?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 4, 2022 14:23 IST

इमरान को अगला चुनाव जीतना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए यह जरूरी है कि वे अमेरिका और भारत को कोसें। लेकिन जहां तक पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने का सवाल है, सच्चाई तो यह है कि उसके तीन नहीं, चार टुकड़े करने की मांग बरसों से हो रही है।

Open in App

पाकिस्तान के सत्तारूढ़ और विपक्षी नेताओं में इस बात को लेकर वाक्‌युद्ध  चल पड़ा है कि क्या पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाएंगे? इमरान खान ने एक साक्षात्कार में कह दिया कि अगर फौज ने सावधानी नहीं बरती तो पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो सकते हैं। उनका अभिप्राय यह था कि शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री के तौर पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। देश में महंगाई, भुखमरी और गरीबी तेजी से बढ़ रही है। पाकिस्तान की फौज इतने बुरे हालात पर चुप्पी क्यों साधे हुए है? जिस फौज ने इमरान खान को सत्ता से हटवाया, उसी फौज से वे पाकिस्तान को बचाने का अनुरोध कर रहे हैं।

इमरान के बयान पर पूर्व राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी की भाषा बोल रहे हैं। शाहबाज शरीफ आजकल तुर्की में हैं। वे कह रहे हैं कि मैं देश के बिगड़े हुए हालात को काबू करने के लिए बाहर दौड़ रहा हूं और इमरान गलतबयानी करके कह रहे हैं कि पाकिस्तान का हाल सीरिया और अफगानिस्तान की तरह हो रहा है। इमरान ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान का खजाना खाली हो गया है। फौज अगर कमजोर पड़ गई तो परमाणु अस्त्र का ब्रह्मास्त्र निरर्थक हो जाएगा। ऐसी हालत में अमेरिका और भारत मिलकर कब पाकिस्तान के टुकड़े कर देंगे, कुछ पता नहीं।

इमरान को अगला चुनाव जीतना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए यह जरूरी है कि वे अमेरिका और भारत को कोसें। लेकिन जहां तक पाकिस्तान के तीन टुकड़े होने का सवाल है, सच्चाई तो यह है कि उसके तीन नहीं, चार टुकड़े करने की मांग बरसों से हो रही है। जब केंद्र की सरकार थोड़ी कमजोर दिखाई पड़ती है तो पाकिस्तान के टुकड़ों की मांग जोर पकड़ने लगती है। ये चार टुकड़े हैं—पख्तूनिस्तान, बलूचिस्तान, सिंध और पंजाब। पंजाब सबसे अधिक शक्तिशाली, संपन्न, बहुसंख्यक और शासन में आगे है। भारत तो चाहता है कि उसके सारे पड़ोसी देश संपन्न और सुरक्षित रहें। वे टूटे नहीं बल्कि एक-दूसरे के साथ जुड़ते चले जाएं।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्व अधिक खबरें

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वजर्मनी से 12 माह में 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा-ईरान से हार रहे?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?