लाइव न्यूज़ :

US Strikes Venezuela: दुनिया के लिए बने शांति दूत ने किए वेनेजुएला पर हमले

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 5, 2026 06:01 IST

US Strikes Venezuela Live: हमले से अमेरिका का सुरक्षा और समृद्धि के लिहाज से फायदा बताते हुए उससे वेनेजुएला के लोगों का भी लाभ बताया. साफ है कि यह हमला अमेरिकी सरकार की सोची-समझी तैयारी का परिणाम था.

Open in App
ठळक मुद्देUS Strikes Venezuela Live: कथनी के विपरीत दुनियाभर में सैन्य ताकत इस्तेमाल करने को तैयार हैं.US Strikes Venezuela Live: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ नई कार्रवाई को अमेरिका का शानदार रूप बता रहे हैं.US Strikes Venezuela Live: आगे का हाल वेनेजुएला के लोगों के हाथ में देने के लिए कह रहे हैं.

US Strikes Venezuela Live: लगभग एक साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया में शांति स्थापित करने वाले नेता बनते-बनते अब दूसरे देशों पर दादागीरी का नया इतिहास लिखने जा रहे हैं. उन्होंने सीरिया, नाइजीरिया, ईरान, यमन और सोमालिया जैसे अनेक देशों को किसी न किसी कारण से निशाना बनाया. दूसरी ओर रूस, चीन तथा भारत को शांति का संदेश दिया. उन्होंने वेनेजुएला पर ताजा हमलों के बाद स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी कथनी के विपरीत दुनियाभर में सैन्य ताकत इस्तेमाल करने को तैयार हैं.

कुछ यही कारण है कि अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ नई कार्रवाई को अमेरिका का शानदार रूप बता रहे हैं. हालांकि वह आगे का हाल वेनेजुएला के लोगों के हाथ में देने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने हमले से अमेरिका का सुरक्षा और समृद्धि के लिहाज से फायदा बताते हुए उससे वेनेजुएला के लोगों का भी लाभ बताया. साफ है कि यह हमला अमेरिकी सरकार की सोची-समझी तैयारी का परिणाम था.

उसे वेनेजुएला के बाहरी कारण जो भी बताने हों, लेकिन आंतरिक रूप से उसकी नजर वहां के तेल भंडारों पर लगातार बनी हुई है. यही नहीं, ईरान-इराक से लेकर अरब देशों तक, अमेरिका दुनिया की कच्चे तेल से जुड़ी अर्थव्यवस्था को अपने कब्जे में लेना चाहता है. वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता तो चाहता है, लेकिन रूसी तेल को दुनिया तक नहीं पहुंचने देना चाहता.

वह भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के बाद शांति स्थापना में खुद को श्रेय देता है, लेकिन उसे रूस का भारत को तेल बेचना जरा भी अच्छा नहीं लगता. वैसे खुद को शांति का मसीहा बताकर नोबल पुरस्कार की उम्मीद रखने वाले राष्ट्रपति ट्रम्प नए घटनाक्रम से अपने ही देश में आलोचना के शिकार हैं. भले ही उनके मंत्री उनकी तारीफ के कसीदे क्यों न कस रहे हों.

भारत ने वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त कर सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए और शांतिपूर्ण तरीके से करने की इच्छा व्यक्त की है, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे. परंतु यह साफ हो चला है कि ट्रम्प के दौर में अमेरिकी प्रशासन की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. वह अमेरिका के हितों के नाम पर वैश्विक स्तर पर अशांति को अंजाम दे सकता है.

वह नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के नाम पर व्यापार, क्षेत्र और संसाधनों की सुरक्षा बताकर दुनिया को डर के साये में जीने के लिए मजबूर कर सकता है. अब ध्यान देने योग्य यही होगा कि नए घटनाक्रम से दशकों से उथल-पुथल में रहने वाला वेनेजुएला महान कैसे बनाया जाएगा या यह केवल अमेरिकी दावा ही बना रहेगा.

अमेरिका से जुड़े पिछले अनुभव तो अशांत देशों को उनके हाल पर छोड़ने के दिखे हैं. वे आज भी उसी हाल में हैं, जैसे वे हमलों के पहले थे. फिलहाल यह दुनिया के लिए चिंता का विषय है और कुछ बिगड़े देशों को बेवजह शह मिलने का भी अवसर है. 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें