लाइव न्यूज़ :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल पर पैरोल?, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर?, 2017 में 20 साल की सजा और 2026 तक 15वीं बार जेल से बाहर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2026 14:38 IST

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh- सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में कई अनुयायी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में डेरा के अनुयायियों की संख्या कई जिलों में काफी है।सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार शामिल हैं। पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

 

 

 

 

 

चंडीगढ़ः अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया। सिंह को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। दोषी ठहराए जाने के बाद यह उसकी 15वीं पैरोल है। डेरा के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि 40 दिन की इस अवधि के दौरान सिंह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में ही रहेगा। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।

सिंह इससे पहले अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। अप्रैल 2025 में उसे 21 दिन की फरलो और पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल दी गई थी। इसी तरह, पांच अक्टूबर 2024 को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन एक अक्टूबर को वह 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

अगस्त 2024 में उसे 21 दिन की फरलो दी गई थी। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले सात फरवरी से तीन सप्ताह की फरलो मिली थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसे सिख संगठनों ने सिंह को राहत दिए जाने की आलोचना की है। मई 2024 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने संप्रदाय के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में हुई हत्या के मामले में ‘‘दोषयुक्त और कमजोर’’ जांच का हवाला देते हुए सिंह और चार अन्य को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के उस आदेश को पलट दिया था,

जिसमें सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सीबीआई अदालत ने सिंह को सह-आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश रचने का दोषी ठहराया था। पिछले 14 मौकों में से कई बार जेल से बाहर आने पर सिंह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित अपने डेरा आश्रम में रहा।

सिरसा मुख्यालय वाले डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में कई अनुयायी हैं। हरियाणा में डेरा के अनुयायियों की संख्या कई जिलों में काफी है, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार शामिल हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाBJPहाई कोर्टगुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप