लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः जबरन धर्मातरण और इमरान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 26, 2019 07:09 IST

सिंध विधानसभा ने इस आशय का विधेयक पारित कर दिया था लेकिन राज्यपाल ने उस पर दस्तखत नहीं किए. पाकिस्तान की एक हिंदू संस्था का कहना है कि हर साल कम से कम 1000 लोगों को जबरन मुसलमान बनाया जाता है. इमरान खान ने प्रधानमंत्नी बनते ही ऐलान किया था कि वे अल्पसंख्यकों के प्रति पूरा न्याय करेंगे. 

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो हिंदू लड़कियों को जबरदस्ती मुसलमान बनाने के मसले ने तूल पकड़ लिया है. हमारी विदेश मंत्नी सुषमा स्वराज ने इस घटना पर चिंता जाहिर की.  पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान ने इस पर सिंध के मुख्यमंत्नी को कार्रवाई करने को कहा है.

हुआ यह कि 20 मार्च को 13 और 15 साल की दो हिंदू बहनों का सिंध के हाफिज सलमान नामक गांव से अपहरण किया गया, उन्हें मुसलमान बनाया गया और उनकी शादी कर दी गई. इसी तरह तीन अन्य लड़कियों का अपहरण उसी दिन हुआ और उन्हें जबरन मुसलमान बनाया गया. वे लड़कियां वीडियो में मिन्नत करती हुई दिखाई पड़ रही हैं कि उन्हें जबरन मुसलमान न बनाया जाए.

ऐसी घटनाएं अक्सर पाकिस्तान के सभी प्रांतों में होती रहती हैं. पाकिस्तान के मानव अधिकार आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अमरनाथ मोटवाल के मुताबिक सिंध में हर माह ऐसी 20-25 वारदातें होती हैं. पुलिस उनकी रपट तक नहीं लिखती है. इस जबरन धर्मातरण के खिलाफ नवाज शरीफ सरकार संसद में एक विधेयक लाई थी लेकिन वह पारित नहीं हो सका. 

सिंध विधानसभा ने इस आशय का विधेयक पारित कर दिया था लेकिन राज्यपाल ने उस पर दस्तखत नहीं किए. पाकिस्तान की एक हिंदू संस्था का कहना है कि हर साल कम से कम 1000 लोगों को जबरन मुसलमान बनाया जाता है. इमरान खान ने प्रधानमंत्नी बनते ही ऐलान किया था कि वे अल्पसंख्यकों के प्रति पूरा न्याय करेंगे. 

क्या ही अच्छा हो कि वे संसद में कठोर कानून पास करें और प्रशासन से उसे सख्ती से लागू करवाएं. इमरान यदि वास्तव में ‘नया पाकिस्तान’ बनाना चाहते हैं तो उन्हें कानून तो बदलने ही होंगे, पाकिस्तानी जनता के दिलो-दिमाग पर भी गहरा असर डालना होगा.

मैं सोचता हूं कि पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को अपना आदर्श बनाना चाहिए ताकि पाकिस्तान इस्लामी तो रहे लेकिन एक स्वाभाविक शांत और संपन्न राष्ट्र की तरह विकसित हो सके.

टॅग्स :इमरान खानसुषमा स्वराजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...