लाइव न्यूज़ :

संपादकीय: सीरिया में मानवीय त्रासदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2019 06:41 IST

आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अभी तक 21 हजार बच्चों के अलावा 13 हजार महिलाओं की भी मौत हो चुकी है.

Open in App

 सीरिया में आठ वर्षो तक चले युद्ध में लगभग तीन लाख सत्तर हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें से नागरिकों की संख्या एक लाख बारह हजार से भी ज्यादा है. बीते शुक्रवार को यह आंकड़े सीरिया के मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइटस की ओर से जारी किए गए.

आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अभी तक 21 हजार बच्चों के अलावा 13 हजार महिलाओं की भी मौत हो चुकी है.

ज्ञात हो कि विभिन्न गुटों के बीच जारी हिंसक संघर्ष की शुरुआत आज से लगभग आठ साल पहले 15 मार्च 2011 को हुई थी. उस दिन सीरिया के दक्षिणी शहर दारा में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन प्रारंभ हुआ था. यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया जिसे असद सरकार ने हिंसक तरीके से दबाने की कोशिश भी की थी, लेकिन यह मिशन पूर्ण रूप से फेल हो गया.

गृह युद्ध में तब्दील हो चुके माहौल में अलग-अलग गुटों ने देश के अलग-अलग हिस्सों पर अपना दावा ठोंकना शुरू कर दिया. इसके बाद फिर इस गृह युद्ध में वैश्विक ताकतें भी शामिल हो गईं.

दुर्भाग्य से जूझते सीरिया के सामने आए इन आंकड़ों से पूरे विश्व में बेचैनी है. हालांकि अमेरिका समर्थित ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ ने विगत 23 मार्च को  घोषणा की है कि इस्लामिक स्टेट यानी आईएस का सीरिया के अपने आखिरी गढ़ से भी सफाया हो गया है, लेकिन वहां के नागरिक अभी भी दहशत में हैं.

वहां के नागरिकों का कहना है कि वे रोज सुबह जब भी उठते हैं तो अपनी जिंदगी का आखिरी दिन समझकर जीते है क्योंकि लगातार होते रहे मौत के तांडव से उन्हें अभी भी विश्वास नहीं होता कि अगला दिन वे देख भी पाएंगे या नहीं.

सीरिया में अमेरिका समर्थित सेनाओं ने भौगोलिक लड़ाई भले ही जीत ली हो, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वैचारिक रूप से भी उन्हें विजय हासिल हो गई ैहै. हो सकता है कि आईएस के लड़ाके अभी भूमिगत हों और मौका देखते ही फिर हमले शुरू कर दें.

टॅग्स :सीरियाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत