लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: पाकिस्तान में फौज के भ्रष्टाचार की कहानी लंबी है, सत्ता के साथ नोट भी इसके काबू में

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 24, 2022 11:35 IST

पाकिस्तान की फौज ने सत्ता के साथ नोट को भी अपने काबू में ले लिया है. उसने लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का कारोबार चला रखा है.

Open in App

पाकिस्तान की फौज को दुनिया की सबसे ज्यादा भ्रष्ट फौज माना जाता है. पाकिस्तान का हर महत्वाकांक्षी नौजवान फौज में भर्ती होना चाहता है, क्योंकि वहां मूंछों पर ताव देकर रहना और पैसा बनाना सबसे आसान होता है. पाकिस्तान के लोग फौजियों का जरूरत से ज्यादा सम्मान करते हैं या उनसे बहुत ज्यादा डरते हैं, कहा नहीं जा सकता. 

अब से लगभग 40 साल पहले जब मैं पहली बार पाकिस्तान गया तो रावलपिंडी में फौज के मुख्यालय के पास एक दुकान में किताबें खरीदने गया. मुझे देखते ही उस दुकान के मालिक और सारे कर्मचारी मुझे सैल्यूट मारने लगे, क्योंकि उन दिनों मैं सफारी सूट पहना करता था और मूंछें भी थोड़ी बड़ी रखता था. किताबें चुनने के बाद जब मैंने बिल मांगा तो मालिक बोला, सर आप कैसी बात कर रहे हैं? मैं किताबें आपकी कार में रखवा चुका हूं.

मैं पाकिस्तान के कई राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और बड़े उद्योगपतियों के घरों में भी गया हूं लेकिन जो ठाठ-बाट मैंने सेनापतियों और फौजियों के घरों में देखा, वैसा भारत के किसी फौजी के घर में नहीं देखा. इस वक्त जनरल कमर बाजवा पाकिस्तान के सेनापति हैं. उनकी कुल निजी संपत्ति लगभग 500 करोड़ रुपए की आंकी जा रही है. 

इसका पता तो उनके खिलाफ प्रचार कर रही एक वेबसाइट ने दिया है. पाकिस्तान में फौज ने भारत का ऐसा भयंकर डर पैदा कर रखा है कि पाकिस्तानी जनता उसे अपना सर्वेसर्वा बनाने पर मजबूर हो जाती है. वह किसी भी बड़े फौजी को अपना तानाशाह स्वीकार कर लेती है. वह जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनजीर और नवाज शरीफ जैसे लोकप्रिय नेताओं को जब चाहे कान पकड़कर बाहर कर देती है. 

इतना ही नहीं, पाकिस्तान की फौज ने सत्ता के साथ पत्ता (नोट) को भी अपने काबू में ले लिया है. उसने लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपए का कारोबार चला रखा है. उसमें बैंकिंग, मेडिकल सर्विसेज, खाद, बीज, तेल, पेट्रोल पंप, बिजली घर, एयरपोर्ट सर्विसेज आदि धंधे खोल रखे हैं. इन धंधों को फौजी ही चलाते हैं. पाकिस्तानियों के मन से जिस दिन भारत का भय निकल गया, उसी दिन से फौज अपनी पटरी पर चलने लगेगी. फौज पटरी पर चलने लगे तो पाकिस्तान भी भारत की तरह लोकतांत्रिक देश बन सकता है.

टॅग्स :Pakistan Armyनवाज शरीफnawaz sharif
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं