लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भूटान तंबाकू को प्रतिबंधित कर सकता है, तो बाकी देश क्यों नहीं?

By रमेश ठाकुर | Updated: May 31, 2024 09:06 IST

केंद्र सरकार को तंबाकू उत्पाद की बिक्री की आयु 21 वर्ष लागू करनी चाहिए। सभी तंबाकू और निकोटीन उत्पादों में मेन्थॉल सहित सभी स्वाद सामग्री को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Open in App

31 मई को समूचे संसार में ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ मनाया जाता है जिसे भारत में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के नाम से जानते हैं। सन् 1988 से ये दिवस अमल में आया। अमल के एक वर्ष पूर्व यानी 1987 में ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ ने तंबाकू के इस्तेमाल को नियंत्रित करने और जनमानस को इसके नुकसान के बारे में शिक्षित और जागरूक करने का निर्णय लिया था।

पिछले साल 2023 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम थी, ‘हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं। जबकि, 2024 की थीम ‘बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना’ पर निर्धारित है। दरअसल, ये विषय उन नीतियों और उपायों की वकालत करने पर केंद्रित है जो तंबाकू उद्योग को हानिकारक तंबाकू उत्पादों के साथ युवाओं को लक्षित करने से रोकते हैं।

खैनी, तंबाकू या गुटखा खाने से सेहत को कितना नुकसान पहुंचता है, ये सब जानने के बावजूद भी कई लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं और विभिन्न किस्म की बीमारियों को न्यौता देते हैं। तंबाकू पर जब छोटा सा मुल्क ‘भूटान’ कमर कस सकता है, तो अन्य देश क्यों नहीं? भूटान विश्व का पहला देश है जहां तंबाकू की न खेती की इजाजत है और न ही तंबाकू के इस्तेमाल की। वहां तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध है।

सन्‌ 2004 में, भूटान तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और सभी निजी स्थानों पर धूम्रपान पर बैन करने को लेकर अव्वल दर्जा प्राप्त कर चुका है। भूटान जून 2010 में तंबाकू पर रोक लगाकर दुनिया के सबसे सख्त तंबाकू विरोधी कानूनों में से एक को लागू कर चुका है। इसलिए वहां तंबाकू से मौतें नहीं होती, बीमारियों का लेबल जीरो है। दुनिया के 80 लाख लोग हर साल तंबाकू के खाने से मरते हैं. वहीं, तंबाकू से 4 लाख से अधिक लोगों की मौत भारत में होती है। जो विश्व के अन्य देशों की तुलना में कहीं अधिक है। इस समस्या से सरकारों और समाज दोनों को सामूहिक लड़ाई लड़नी होगी।

तंबाकू से बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए बच्चों और किशोरों में तंबाकू के सेवन की शुरुआत को कम करने के लिए तंबाकू और निकोटीन उत्पाद की कीमतें बढ़ाई जानी चाहिए। केंद्र सरकार को तंबाकू उत्पाद की बिक्री की आयु 21 वर्ष लागू करनी चाहिए। सभी तंबाकू और निकोटीन उत्पादों में मेन्थॉल सहित सभी स्वाद सामग्री को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। क्योंकि बिना सरकारी सख्ती के बात नहीं बनने वाली है। यार्क यूनिवर्सिटी की रिसर्च की मानें तो धुआंरहित तंबाकू के प्रयोग से होने वाली बीमारियों के सबसे ज्यादा रोगी भारत में बढ़ रहे हैं। 

टॅग्स :Tobacco AssociationTobacco Association of IndiaHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत