लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: यह जासूसी कौन करवा रहा है?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 2, 2019 06:00 IST

देश के ऐसे कई पत्नकारों, प्रोफेसरों, समाजसेवियों, वकीलों के नाम उजागर हुए हैं, जिनके मोबाइल फोन को अप्रैल-मई के महीनों में टेप किया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि यह भाजपा सरकार ने करवाया है और नागरिकों की निजता व गोपनीयता भंग करने के लिए भाजपा सरकार विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है.

Open in App

इजराइल की एनएसओ नामक साइबर इंटेलिजेंस कंपनी की एक जबर्दस्त तिकड़म पकड़ी गई है. इस कंपनी ने दुनिया के अनेक देशों के लगभग 1400 लोगों की व्हाट्सएप्प पर जासूसी की है. सारी दुनिया में यह माना जाता है कि व्हाट्सएप्प पर होने वाली बातचीत या भेजे जाने वाले संदेशों में कोई सेंध नहीं लगा सकता लेकिन अब यह भ्रम टूट चुका है. इस विवाद में भारत भी घिर गया है.

देश के ऐसे कई पत्नकारों, प्रोफेसरों, समाजसेवियों, वकीलों के नाम उजागर हुए हैं, जिनके मोबाइल फोन को अप्रैल-मई के महीनों में टेप किया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि यह भाजपा सरकार ने करवाया है और नागरिकों की निजता व गोपनीयता भंग करने के लिए भाजपा सरकार विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. जबकि सरकार ने इन आरोपों को बिल्कुल झूठा बताया है और व्हाट्सएप्प से सारे मामले पर सफाई मांगी है. विरोधी नेताओं का कहना है कि उस इजराइली कंपनी का बयान पढ़िए.

वह कहती है कि हम नागरिकों की निजता भंग नहीं करते हैं बल्किसिर्फ सरकारों को अपना सॉफ्टवेयर बेचते हैं ताकि अपराधियों और देशद्रोहियों को वे पकड़ सकें. यदि यह सच है तो भी इस बात की संभावना कम है कि भाजपा सरकार बड़ी मुसीबत में फंस सकती है. इस तरह की निगरानी तो भारत सरकार खुद कर सकती है, कुछ कानून-कायदों के तहत लेकिन हो सकता है कि व्हाट्सएप्प संदेश उसकी पकड़ के बाहर रहे हों. इस तरह की जासूसी 10 लोगों की करने के लिए एनएसओ कंपनी 5 से 10 करोड़ रु. तक लेती है.

जिन लोगों की जासूसी की गई है, वे लोग सरकार विरोधी जरूर हैं लेकिन वे इतने खतरनाक नहीं हैं कि उनके खिलाफ विदेशी जासूस कंपनी को लगाया जाए. यदि भारत सरकार को यही करना था तो उसके लिए असली खतरा पैदा करने वाले कई दूसरे लोग हैं. मामला तूल पकड़ेगा, लेकिन भारतीय और अमेरिकी अदालतें इस पर क्या कहती हैं, यह जानने की उत्सुकता बनी रहेगी. अभी तक ठीक से पता नहीं चला है कि यह जासूसी कौन करवा रहा है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की