लाइव न्यूज़ :

राजेश कुमार यादव का ब्लॉगः परिवर्तन का पर्व बसंत पंचमी 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2019 07:01 IST

बसंत पंचमी का पीले रंग से विशेष संबंध है. इस दिन पीले वस्त्न धारण करने की परंपरा है, पीला भोजन बनता है, मां सरस्वती को पीले फूल अर्पण किए जाते हैं.

Open in App

बसंत पंचमी एक ऐसा विशिष्ट त्यौहार है जो हमारे समाज में ज्ञान और काम के अद्भुत संगम के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व समृद्धि का संकेत करते हुए बौद्धिकता को उत्कृष्ट करने का शुभ अवसर है. भारत में छह ऋतुएं- ग्रीष्म, वर्षा, शरद, शिशिर, हेमंत और बसंत होती हैं. लेकिन इनमें बसंत ऋतु को ही ऋतुराज कहा जाता है. 

ऋतु के अनुसार मनुष्य के जीवन में नाना प्रकार के परिवर्तन आते हैं. मस्तिष्क पर ऋतु का सीधा असर दिखाई देता है. वसंत ऋतु परिवर्तन का आभास कराती है. सतत सुंदर लगने वाली प्रकृति सोलह कलाओं से खिल उठती है. यौवन हमारे जीवन का बसंत है तो बसंत इस सृष्टि का यौवन है. महर्षि वाल्मीकि ने भी रामायण में बसंत का अति सुंदर व मनोहारी चित्नण प्रस्तुत किया है. भगवान कृष्ण ने गीता में ‘ऋतुनां कुसुमाकर:’ कहकर ऋतुराज बसंत का बखान किया है. कविवर जयदेव तो बसंत का वर्णन करते थकते नहीं है.

ऐसी मान्यता है कि ब्रrाजी ने इसी दिन सरस्वती को प्रकट किया था. सरस्वती शब्द का अर्थ है - सरस अवती अर्थात एक गति में ज्ञान देने वाली; जो ब्रrा-विष्णु और महेश तीनों को गति दे. सरस्वती शुभ्र-वस्त्न धारण करने वाली हैं जिनसे सत्य, अहिंसा, क्षमा, सहनशीलता, करु णा प्रेम व परोपकार बढ़ता है तथा क्र ोध, मद, मोह, लोभ, अहंकार आदि दुर्गुणों का नाश होता है. मां सरस्वती के चारों हाथ हमारे मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार रूपी अंत:करण चतुष्टय का प्रतीक हैं. पुस्तक ज्ञान का प्रतीक है, अक्षरमाला हमें अध्यात्म की ओर प्रेरित करती है तथा वीणा ललित-कलाओं में निपुण होने की प्रेरणा देती है. जिस प्रकार वीणा के सभी तारों में सामंजस्य होने से लयबद्ध संगीत निकलता है उसी प्रकार यदि हम मन और बुद्धि का सही तालमेल रखें तो अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं.

मां सरस्वती का वाहन हंस विवेक का प्रतीक है; अर्थात बिना विवेक के ज्ञान और ललित कलाओं का कोई अर्थ नहीं. बसंत पंचमी का पीले रंग से विशेष संबंध है. इस दिन पीले वस्त्न धारण करने की परंपरा है, पीला भोजन बनता है, मां सरस्वती को पीले फूल अर्पण किए जाते हैं. लेकिन क्यों? इसका कारण है कि पीतांबरधारी भगवान विष्णु को बसंत ऋतु अत्यधिक प्रिय है; वे इसमें विराजते हैं. बसंत पंचमी के दिन ही बच्चों को अक्षराभ्यास कराया जाता है. विद्यारंभ संस्कार इसी दिन होता है. संगीतकार अपने वाद्ययंत्नों का पूजन इसी दिन करते हैं. वसंत ऋतु के आगमन से संपूर्ण प्रकृति में नव-चेतना, नव-उमंग व नव-स्फूर्ति का संचार होता है. होली का आरंभ भी बसंत पंचमी से ही होता है. इस दिन प्रथम बार गुलाल उड़ाते हैं. ब्रज में भी बसंत के दिन से होली का उत्सव शुरू हो जाता है तथा गोविंद के आनंद विनोद का उत्सव मनाया जाता है. यह उत्सव फाल्गुन पूर्णिमा तक चलता है. 

टॅग्स :बसंत पंचमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग