लाइव न्यूज़ :

नईम कुरैशी का ब्लॉग: खुशियां बांटने का बेहतरीन मौका

By नईम क़ुरैशी | Updated: May 25, 2020 10:34 IST

भारतीय संस्कारों ने हर धर्म और उससे जुड़ी परंपराओं, रीति-रिवाजों को अपने आंचल में जगह दी है. यही वजह है कि मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ईद को दुनिया में मनाए जाने से इतर भारत इसे अद्भुत बनाता है.

Open in App

पवित्न रमजान माह में भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने वाले मुसलमानों के लिए ईद से बड़ा कोई त्यौहार नहीं. ईद मनाने का हुक्म आसमानी था. बुखारी शरीफ की हदीस नं. 1793 के मुताबिक ये संदेश खुद पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद (स.) ने उम्मत को दिया था.

ऐतिहासिक जंग-ए-बद्र के बाद 1 शव्वाल 2 हिजरी में मुसलमानों ने पहली ईद मनाई. यानी 1440 साल पहले शुरू हुआ ईद मनाने का सिलसिला अब भी जारी है. ईद जिसका तात्पर्य ही खुशी है, तो फिर खुशियां बांटने का इससे बेहतर मौका क्या हो सकता है!भारतीय संस्कारों ने हर धर्म और उससे जुड़ी परंपराओं, रीति-रिवाजों को अपने आंचल में जगह दी है. यही वजह है कि मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ईद को दुनिया में मनाए जाने से इतर भारत इसे अद्भुत बनाता है. ये त्यौहार न केवल समाज को जोड़ने का मजबूत सूत्न है, बल्कि यह इस्लाम के प्रेम और सौहार्द के संदेश को भी पुरअसर तरीके से हरेक तक पहुंचाता है.

इसमें कोई शक नहीं कि अरब के सेहरा से आई मीठी ईद सदियों से भारतीय समाज की सब्ज गंगा-जमुनी तहजीब में घुल-मिलकर हिंदुस्तानी भाईचारे की वाहक बनी हुई है.

अरबी भाषा का शब्द है ईद-उल-फितर. ईद का तात्पर्य है खुशी. फितर का अभिप्राय है दान. ईद ऐसा दान-पर्व है जिसमें खुशियां बांटी जाती हैं और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें फितरा (दान) दिया जाता है. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां माह है. इसमें सभी मुस्लिम रोजे रखते हैं. रमजान को इस्लाम में इबादत का सर्वश्रेष्ठ महीना कहा गया है. इसके पूरे होने की खुशी में 1 शव्वाल को ईद-उल-फितर मनाई जाती है.

उमदतुल कारी हदीस के मुताबिक जकात सन 4 हिजरी में फर्ज की गई. यानी अपनी जमा पूंजी का 2.5 प्रतिशत गरीबों को देना अनिवार्य है. इसे ईद से पहले देना जरूरी है.

हदीस के अनुसार गरीबों को फितरा दें. फितरा एक निश्चित वजन में अनाज या उसकी मौजूदा कीमत में पैसा हर मुसलमान को देना होता है. एक दिन के बच्चे का फितरा उसके पिता को देना होगा. पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.) ने फरमाया कि ईद सबकी है. इसलिए अपने यहां काम करने वाले मुलाजिमों के साथ अच्छा व्यवहार और सम्मान करें. इस्लाम में मुलाजिमों की जरूरतों का ध्यान रखने को कहा गया है. 

टॅग्स :ईदइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

कारोबारLabour Day 2026: बैंक, स्कूल और दफ्तर..., 1 मई को क्या रहेगा बंद क्या खुला? जानें

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठPanchang 01 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 01 May 2026: आज मेष राशिवालों को होगी धन प्राप्ति, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

पूजा पाठMay Rashifal 2026: मई माह में इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, हर तरफ से आएगा पैसा ही पैसा