जीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2026 05:04 IST2026-05-01T05:04:20+5:302026-05-01T05:04:20+5:30

Buddha Purnima 2026 Wishes: सूर्य उदय से पर्व शुरू हो जाएगा। सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय पूजा की जा सकती है।

Buddha Purnima 2026 Wishes tongue, like sharp knife kills without drawing blood 15 Quotes by Lord Buddha | जीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

Buddha

HighlightsBuddha Purnima 2026 Wishes: भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। Buddha Purnima 2026 Wishes: पूर्णिमा तिथि संबंधित उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।Buddha Purnima 2026 Wishes: बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध यानी भगवान बुद्ध ने जन्म लिया था।

Buddha Purnima 2026 Wishes: हिन्दू धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को 'बुद्ध पूर्णिमा 2019' के नाम से जाना जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसीदिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध यानी भगवान बुद्ध ने जन्म लिया था। इस साल वैशाख मास की पूर्णिमा 1 मई को है। इस मौके पर भगवान बुद्ध और भगवान विष्णु दोनों का पूजन किया जाता है। भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। 

बुद्ध पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त (Buddha Purnima 2019 puja shubh muhurat)

पंचांग के अनुसार 1 मई को पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो कि अगले दिन 2 मई की सुबह 2 बजकर 41 मिनट तक मान्य है। सूर्य उदय से पर्व शुरू हो जाएगा। सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय पूजा की जा सकती है। चद्रमा उदय होने पर पूर्णिमा तिथि संबंधित उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।

बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर पढ़ें भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार (Buddha Purnima quotes in hindi):

1) "एक हजार खोखले शब्दों से एक शब्द बेहतर है जो शांति लता है"

2) "अराजकता सभी जटिल बातों में निहित है, परिश्रम के साथ प्रयास करते रहो"

3) "अतीत पर ध्यान केन्द्रित मत करो, भविष्य का सपना भी मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो"

4) "चतुराई से जीने वाले लोगों को मौत से भी डरने की जरुरत नहीं है"

5) "घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती, बल्कि प्रेम से घटती है, यही शाश्वत नियम है"

6) "वह व्यक्ति जो 50 लोगों को प्यार करता है, 50 दुखों से घिरा होता है, जो किसी से भी प्यार नहीं करता है उसे कोई संकट नहीं है"

7) "स्वास्थ्य सबसे महान उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन तथा विश्वसनीयता सबसे अच्छा संबंध है"

8) "क्रोधित रहना, किसी और पर फेंकने के इरादे से एक गर्म कोयला अपने हाथ में रखने की तरह है, जो तुम्ही को जलाती है"

9) "आप चाहे कितने भी पवित्र शब्दों को पढ़ या बोल लें, लेकिन जब तक उनपर अमल नहीं करते उसका कोई फायदा नहीं है"

10) "जीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता है"

11) "मनुष्य का दिमाग ही सब कुछ है, जो वह सोचता है वही वह बनता है"

12) "सत्य के रस्ते पर कोई दो ही गलतियाँ कर सकता है, या तो वह पूरा सफ़र तय नहीं करता या सफ़र की शुरुआत ही नहीं करता"

13) "हजारों दियो को एक ही दिए से, बिना उसके प्रकाश को कम किये जलाया जा सकता है, ख़ुशी बांटने से ख़ुशी कभी कम नहीं होती"

14) "तीन चीजों को लम्बी अवधि तक छुपाया नहीं जा सकता, सूर्य, चन्द्रमा और सत्य"

15) "अपने उद्धार के लिए स्वयं कार्य करें, दूसरों पर निर्भर नहीं रहें"

Web Title: Buddha Purnima 2026 Wishes tongue, like sharp knife kills without drawing blood 15 Quotes by Lord Buddha

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे