लाइव न्यूज़ :

भारत में लैंगिक असमानता बड़ी समस्या, हमें आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, स्वीडन जैसे देशों से सीखने की जरूरत

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 15, 2022 13:18 IST

भारत में लड़कियों और लड़कों के बीच न केवल उनके घरों में बल्कि हर जगह लिंग असमानता दिखाई देती है. लड़कों को लड़कियों की तुलना में अधिक स्वतंत्रता मिलती है.

Open in App

हमारे यहां नारी को देवी माना जाता है लेकिन सच यह है कि समाज में उनकी स्थिति आज भी अन्य देशों के मुकाबले काफी पीछे है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत 146 देशों की सूची में 135वें पायदान पर है. हालांकि पिछले साल की तुलना में देखें तो भारत की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है. पिछले साल जारी इस इंडेक्स में भारत को 140वें स्थान पर रखा गया था. लैंगिक समानता के मामले में हमारे पड़ोसी कहीं बेहतर स्थिति में हैं. भारत की रैंकिंग इतनी नीचे गिरने की वजह आखिर क्या है? 

इसकी प्रमुख वजहों में एक है आर्थिक गतिविधि में महिलाओं की घटती भागीदारी. दूसरी वजह राजनीतिक स्तर पर प्रतिनिधित्व में कमी और तीसरा प्रमुख कारण है रोजगार के घटते अवसर. प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि उसे उसकी क्षमता के विकास का पूरा मौका मिले. लेकिन लैंगिक असमानता की कुरीति की वजह से उनका विकास ठीक से नहीं हो पाता. 

हमारे यहां लड़कियों और लड़कों के बीच न केवल उनके घरों में बल्कि हर जगह लिंग असमानता दिखाई देती है. लड़कों को लड़कियों की तुलना में अधिक स्वतंत्रता मिलती है. जबकि लड़कियों की स्वतंत्रता में बहुत सारी पाबंदियां होती हैं. इस पाबंदी का असर उनकी शिक्षा, विवाह और सामाजिक रिश्तों, खुद के लिए निर्णय के अधिकार आदि पर पड़ता है. आगे चलकर इसका स्वरूप और व्यापक हो जाता है, नतीजतन कार्यस्थल में मात्र एक चौथाई महिलाओं को ही काम करते पाया जाता है. 

हालांकि कुछ महिलाओं को विश्वस्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली पदों पर  नेतृत्व करते पाया गया है, लेकिन भारत में अभी भी ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों को पितृ प्रधान समाज के विचारों, मानदंडों, परंपराओं और संरचनाओं के कारण अपने अधिकारों का पूर्ण रूप से इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता नहीं मिली है. समाज में लड़कियों के महत्व को बढ़ाने के लिए पुरुषों, महिलाओं और लड़कों सभी को संगठित रूप से मिलकर चलना होगा. 

समाज  की धारणा और सोच बदलेगी तभी लड़कियों और लड़कों का समान विकास होगा. लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए केंद्रित निवेश और सहयोग की आवश्यकता है. लैंगिक समानता को लेकर भारत को आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे, न्यूजीलैंड, स्वीडन और अन्य देशों से सीखने की जरूरत है. आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां पर महिलाएं अपनी सफलता के झंडे नहीं गाड़ रही हैं. सेना और विमानन क्षेत्र भी अब अछूता नहीं रह गया है.

 एक तरफ जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारे दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कम उम्र में मां बनने वाली लड़कियों की भी कई खबरें आ रही हैं. ये सचमुच चौंकाने वाले तथ्य हैं. मातृ मृत्यु दर और कुपोषण तो बहुत आम है. लड़कियों की शिक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य, रोजगार और उनकी सुरक्षा पर बजट में आवंटन लगातार कम किया जाता रहा है. 

महिलाओं की 48 फीसदी आबादी होने के बावजूद भारत महिलाओं का प्रभावी मानव संसाधन के रूप में उपयोग करने में असफल रहा है. राजनीति में नेतृत्व को लेकर भी महिलाओं को बहुत अधिक अवसर नहीं दिए जा रहे हैं. ये सब ऐसी समस्याएं हैं, जिनका हल किए बिना भारत लैंगिक समानता को हासिल नहीं कर सकता है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 3-0 से जीती सीरीज, रेणुका सिंह ने गेंद तो शेफाली वर्मा ने बल्ले किया कमाल

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

क्रिकेटविजय हजारे ट्रॉफीः मुंबई, कर्नाटक, यूपी, पंजाब, दिल्ली, गोवा, जेके और मप्र की दूसरी जीत, अंक तालिका में देखिए 32 टीम का हाल

क्रिकेटIND Vs SL 3rd T20I: वर्ल्ड नंबर 1 दीप्ति शर्मा महिला T20I के शिखर पर पहुंचीं, भारत की स्टार खिलाड़ी ने बनाया दुर्लभ रिकॉर्ड

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में कुशवाहा की आरएलएम में फूट पड़ी, 3 विधायक भाजपा के संपर्क में

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतआमची मुंबई: सुरक्षा अब शहर का नया सामाजिक बुनियादी ढांचा

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतएकनाथ शिंदे के साथ भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के भाई प्रकाश?, शरद पवार को छोड़ राहुल गांधी के साथ प्रशांत जगताप