लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: इमरान मानें राजनाथ की बात

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 4, 2018 21:02 IST

Open in App

जिस बात को मैं पिछले कुछ वर्षो से पाकिस्तान के राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से कहता रहा हूं, मुङो खुशी है कि वही बात अब भारत के गृह मंत्नी राजनाथ सिंह ने सार्वजनिक रूप से कह दी है। राजनाथजी ने पाकिस्तान की सरकार से कहा है कि यदि वह आतंकवाद से अकेली नहीं लड़ सकती तो भारत उसका साथ देने को तैयार है। हम दोनों देश मिलकर आतंकवाद से उसी तरह लड़ें, जैसे कि अफगानिस्तान के आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिका उसका साथ दे रहा है। 

पाकिस्तान की फौज राजनाथ सिंह की इस टिप्पणी को उस पर किया गया एक व्यंग्य भी मानकर चल सकती है लेकिन मेरा निवेदन यह है कि प्रधानमंत्नी इमरान खान को राजनाथ सिंह का यह प्रस्ताव एकदम मान लेना चाहिए। इस समय पाक फौज उनके जितने करीब है, किसी प्रधानमंत्नी के उतने करीब नहीं रही।

यहां इमरान के विरोधी यह सवाल उठा सकते हैं कि फिर कश्मीर का क्या होगा? क्या हम कश्मीर के सवाल को हवा में उड़ जाने दें? यह सवाल बिल्कुल वाजिब है। मेरा जवाब यह है कि कश्मीर से भी ज्यादा संगीन झगड़ा भारत-चीन सीमा का है। फिर भी दोनों देश बरसों से लगातार बात कर रहे हैं। रिश्ते बढ़ा रहे हैं। एशिया और अफ्रीका में संयुक्त उद्योग लगा रहे हैं।

भारत और चीन मिलकर अफगानिस्तान में भी साथ-साथ काम करनेवाले हैं। ऐसा भारत और पाकिस्तान के बीच क्यों नहीं हो सकता? हम दो सहोदर राष्ट्र हैं। दोनों की मां एक ही है। जैसे दो जर्मनियों, दो वियतनामों और दो कोरियाओं की है। यदि दोनों देशों के बीच सद्भावना और सहयोग का माहौल बने तो कश्मीर का मसला चुटकियों में हल हो सकता है। आतंकवाद ने भारत से कहीं ज्यादा तबाही पाकिस्तान में मचा रखी है।

यदि ये दोनों समस्याएं हल हो जाएं तो मेरा दावा है कि दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के राष्ट्र मिलकर दुनिया के बेहद शक्तिशाली और संपन्न इलाके बन सकते हैं।  

टॅग्स :राजनाथ सिंहइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी