लाइव न्यूज़ :

Sikkim Flash Floods Updates: भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही, पेड़ों की कटाई और बेतहाशा निर्माण ला रहे प्राकृतिक आपदाएं, 1968 खौफनाक मंजर की याद...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 6, 2023 13:20 IST

Sikkim Flash Floods Updates: भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है. सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम में आई इस आपदा ने 1968 के खौफनाक मंजर की याद दिला दी है.करीब 1000 लोगों ने जान गंवाई थी. साल दर साल मानसून का मौसम तबाही मचा रहा है.

Sikkim Flash Floods Updates: सिक्किम में आई बाढ़ में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 103 लोग लापता हैं जिनमें 15 सैनिक भी शामिल हैं. मौसम विभाग ने सिक्किम में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है. सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है.

सिक्किम में आई इस आपदा ने 1968 के खौफनाक मंजर की याद दिला दी है, जिसमें करीब 1000 लोगों ने जान गंवाई थी. साल दर साल मानसून का मौसम तबाही मचा रहा है, खासतौर पर पहाड़ों को यह अधिक नुकसान पहुंचा रहा है. मानसून में साल की सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की जाती है जिस पर पहाड़ों की खेती और सामान्य जनजीवन निर्भर करता है.

मगर बीते कुछ वर्षों से मानसून में सामान्य बारिश नहीं, बल्कि भारी बारिश का अलर्ट ही जारी हो रहा है. भारी बारिश से पहाड़ों पर भूस्खलन होने लगता है, तो मैदानों में जलभराव की खबरें आने लगती हैं, बेहद कम समय में एक निर्धारित क्षेत्र में अत्यधिक बारिश होने से भूस्खलन व बाढ़ से तबाही जैसे हालात बन जाते हैं.

वैज्ञानिक इसके पीछे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड गैस के इजाफे से तापमान में आ रही बढ़ोत्तरी को मुख्य कारण मानते हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते कुछ वर्षों में पहाड़ों पर बढ़ते निर्माण कार्य, पेड़ों की कटाई, वाहनों का दबाव और अन्य मानवीय हस्तक्षेप का सीधा असर वातावरण पर पड़ रहा है.

वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ रही है, जो कि तापमान बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा कारक है. पहाड़ों अथवा मैदानों पर अत्यधिक निर्माण कार्य, वाहनों के संचालन और वन क्षेत्र सिकुड़ने के कारण धरातल के वायुमंडल में हीट आइलैंड बन गए हैं, जिस कारण धरातल की नमी तेजी के साथ वाष्प बनकर वायुमंडल की ओर बढ़ती है.

एक नई स्टडी में पाया गया है कि हिमालय सहित दुनिया भर के पहाड़ों में अब अधिक बारिश हो रही है. यहां अतीत में अधिकतर बर्फबारी होती थी. इस बदलाव ने पहाड़ों को और अधिक खतरनाक बना दिया है, क्योंकि बढ़ता तापमान न केवल बारिश का कारण बन रहा है बल्कि बर्फ के पिघलने में भी तेजी आ रही है.

इस समस्या को पर्यटक भी बढ़ा रहे हैं. वे पहाड़ों पर घूमने जाते हैं और कूड़ा छोड़कर आते हैं. बर्फीले इलाकों में चिप्स के पैकेट, पानी की बोतल हजारों साल तक वैसी ही बनी रह सकती है. यानी वो सारा कूड़ा जो हम पहाड़ों पर छोड़कर आ रहे हैं वो मलबे में तब्दील हो रहा है. जरा सोचिए कि लाखों पर्यटकों के कारण पहाड़ों पर कितना कूड़ा इकट्ठा हो रहा है. 

टॅग्स :सिक्किमबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?