लाइव न्यूज़ :

पर्यावरणीय छतरी को बचाने से ही बचेगा जीवन

By योगेश कुमार गोयल | Updated: September 16, 2025 07:12 IST

चूंकि इस परत के बिना पृथ्वी पर जीवन संकट में पड़ जाएगा, इसीलिए ऊपरी वायुमंडल में इसकी उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है.

Open in App

पिछले कई दशकों से वातवरण में उत्सर्जित की जा रही जहरीली गैसों के कारण ओजोन परत में हुए विशाल छिद्र को भरने के प्रयास हो रहे हैं.  ओजोन परत का एक बड़ा छिद्र अंटार्कटिका के ऊपर स्थित है, जो पहली बार 1985 में अंटार्कटिका स्थित ‘हेली शोध केंद्र’ में देखा गया था.  एक शोध के अनुसार वर्ष 1960 के मुकाबले इस क्षेत्र में ओजोन की मात्रा 40 प्रतिशत तक कम हो चुकी है. वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले करीब सौ वर्षों से ओजोन परत मानव निर्मित रसायनों द्वारा क्षतिग्रस्त हो रही है.

ओजोन परत धरातल से सामान्यतः 20 से 30 किमी की ऊंचाई के बीच पाई जाती है, जो पर्यावरण की रक्षक है. यह वायुमंडल के समताप मंडल क्षेत्र में ओजोन गैस का एक झीना आवरण है, जो सूर्य से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों से मनुष्य तथा जीव-जंतुओं की रक्षा का कार्य करता है.

ओजोन परत धरती के ऊपर एक ऐसी छतरी के समान है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों को पृथ्वी तक आने से रोकती है. पृथ्वी के वायुमंडल, समताप मंडल में ओजोन परत करीब 10 किमी की जगह घेरे हुए है. चूंकि इस परत के बिना पृथ्वी पर जीवन संकट में पड़ जाएगा, इसीलिए ऊपरी वायुमंडल में इसकी उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है.  यह परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों के लिए एक अच्छे फिल्टर का कार्य करती है.

सूर्य विकिरण के साथ आने वाली पराबैंगनी किरणों का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा ओजोन मंडल द्वारा सोख लिया जाता है और इसी कारण पृथ्वी पर न केवल मनुष्य बल्कि जल-थल पर रहने वाले समस्त प्राणी और पेड़-पौधे सूर्य के खतरनाक विकिरण और अहसनीय तेज ताप से सुरक्षित हैं. वातावरण में घुलते तरह-तरह के प्रदूषकों के कारण अब पृथ्वी के इस सुरक्षा कवच में छिद्र होते जा रहे हैं, जिससे सूर्य की इन हानिकारक किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोक पाना मुश्किल होने लगा है.

ओजोन परत के महत्व को इसी से बखूबी समझा जा सकता है कि यदि वायुमंडल में ओजोन परत न हो और सूर्य से आने वाली सभी पराबैंगनी किरणें पृथ्वी पर पहुंच जाएं तो पृथ्वी पर जीवित हर प्राणी कैंसरग्रस्त हो जाएगा और सभी पेड़-पौधों तथा प्राणियों का जीवन नष्ट हो जाएगा.

पृथ्वी पर ओजोन परत के संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 16 सितंबर को ‘विश्व ओजोन दिवस’ मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1994 से विश्वभर में ओजोन परत के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए ‘विश्व ओजोन दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की गई और 2010 तक दुनियाभर में ‘ओजोन फ्रेंडली’ वातावरण बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन अभी लक्ष्य दूर है.

टॅग्स :Environment MinistryभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी