लाइव न्यूज़ :

योगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: समय की मांग हैं इको-फ्रेंडली राखियां

By योगेश कुमार गोयल | Updated: August 11, 2022 10:25 IST

विभिन्न स्थानों पर गोबर तथा बांस का इस्तेमाल कर बनाई जा रही खूबसूरत राखियों को देश के दूरदराज के हिस्सों में लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई बड़े राज्यों के बाजारों में इन आकर्षक राखियों की मांग का तेजी से विस्तार हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ की पहल पर इस वर्ष गाय के गोबर से बनी 60 हजार राखियां तो अमेरिका और मॉरीशस भेजी गई हैं।अब अन्य पारंपरिक राखियों के मुकाबले इको-फ्रेंडली राखियों की मांग भी न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बढ़ने लगी है।

भाई द्वारा बहन की रक्षा का वचन देने के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले त्यौहार रक्षाबंधन के मायने वर्तमान युग में काफी बदल गए हैं। बदले जमाने के साथ भाई-बहन के अटूट प्यार के इस पर्व पर आधुनिकता का रंग चढ़ चुका है लेकिन साथ ही प्रकृति मित्र राखियां भी लोगों द्वारा पसंद की जाने लगी हैं और हाल के वर्षों में स्वदेशी राखियों की मांग कई गुना बढ़ी है। 

राखी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा माल चीन से ही आयात किया जाता रहा है लेकिन चीन के साथ तनातनी के दौर में चाइनीज सामान के प्रति लोगों के विरोध के कारण स्वदेशी राखियों के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ा है। महिलाओं तथा बच्चों का आकर्षण साधारण राखियों के बजाय अब नए-नए डिजाइनों वाली स्वदेशी डिजाइनर और हाइटेक राखियों की ओर देखा जाने लगा है। 

हाईटेक राखियों में गैजेट राखियां, 3-डी और एलईडी तथा म्यूजिकल राखियां शामिल हैं जबकि बच्चों के लिए घड़ी और छोटे-छोटे सुंदर खिलौने लगी राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं अब अन्य पारंपरिक राखियों के मुकाबले इको-फ्रेंडली राखियों की मांग भी न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बढ़ने लगी है।

विभिन्न स्थानों पर गोबर तथा बांस का इस्तेमाल कर बनाई जा रही खूबसूरत राखियों को देश के दूरदराज के हिस्सों में लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई बड़े राज्यों के बाजारों में इन आकर्षक राखियों की मांग का तेजी से विस्तार हुआ है। 

भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ की पहल पर इस वर्ष गाय के गोबर से बनी 60 हजार राखियां तो अमेरिका और मॉरीशस भेजी गई हैं। इन इको फ्रेंडली राखियों का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इनके निर्माण से एक ओर जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं, वहीं इनके उपयोग से लोगों को पर्यावरण को प्रदूषित करती रही चाइनीज राखियों से मुक्ति मिल रही है।

टॅग्स :रक्षाबन्धनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई