लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग: सतर्कता तकनीक से अभी भी वंचित रेल

By प्रमोद भार्गव | Updated: February 4, 2019 18:48 IST

भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, लेकिन इस ढांचे को किसी भी स्तर पर विश्वस्तरीय नहीं माना जाता.

Open in App

 बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह दुर्घटना वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास हुई. रेल मंत्रलय के आंकड़ों से पता चलता है कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक छोटे-बड़े मिलाकर 350 से भी ज्यादा रेल हादसे हो चुके हैं. हालांकि रेल मंत्रलय ने हादसों पर अंकुश लगाने के अनेक तकनीकी व सुरक्षा उपाय किए हैं, लेकिन कारगर परिणाम नहीं निकले. रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे रोकने के लिए ‘मिशन जीरो एक्सीडेंट’ अभियान भी शुरू किया था, किंतु नतीजे प्रभावी नहीं दिखे. इस अभियान के तहत त्वरित पटरी नवीनीकरण, अल्ट्रासोनिक रेल पहचान प्रणाली और मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग खत्म किए जाने के दावे किए गए थे. पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट में दावा किया है कि अब मानवयुक्त सभी फाटकों पर नीचे अथवा ऊपर के सेतु बना दिए गए हैं. 

ज्यादातर रेल हादसे ठीक से इंटरलॉकिंग नहीं किए जाने और मानवरहित रेलवे पार-पथ पर होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्रीय सत्ता पर आसीन होने के बाद ये दावे बहुत किए गए हैं कि डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप के चलते रेलवे के हादसों में कमी आएगी. इसरो ने अंतरिक्ष में उपग्रह छोड़ते समय ऐसे बहुत दावे किए कि रेलवे को ऐसी सतर्कता प्रणाली से जोड़ दिया गया है, जिससे मानव रहित फाटक से रेल के गुजरते समय या ठीक से इंटरलॉकिंग नहीं होने के संकेत मिल जाएंगे. नतीजतन रेल चालक और फाटक पार करने वाले यात्री सतर्क हो जाएंगे. लेकिन इसी प्रकृति के एक के बाद एक रेल हादसों के सामने आने से यह साफ हो गया है कि आधुनिक कही जाने वाली डिजिटल तकनीक से दुर्घटना के क्षेत्र में रेलवे को कोई खास लाभ नहीं हुआ है.     

भारतीय रेल विश्व का सबसे बड़ा व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, लेकिन इस ढांचे को किसी भी स्तर पर विश्वस्तरीय नहीं माना जाता. इसकी सरंचना को विश्वस्तरीय बनाने की दृष्टि से कोशिशें तेज जरूर होती दिख रही हैं, लेकिन उनके कारगर नतीजे देखने में नहीं आ रहे हैं. एक ओर तो सुविधा संपन्न तेज गति की प्रीमियम,   बुलेट ट्रेनों को पटरियों पर उतारने के दावे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हादसे भी बढ़ रहे हैं. 

रेलवे ने आरडीएसओ को एसएमएस आधारित सतर्कता प्रणाली (एडवांस वॉर्निग सिस्टम) विकसित करने की जिम्मेदारी दी थी. इस प्रणाली को रेडियो फ्रीक्वेंसी एंटीना में क्रॉसिंग के आसपास एक किमी के दायरे में सभी वाहन चालकों व यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर आगे आने वाली क्रॉसिंग और रेल के बारे में सावधान किया जाना था. इसमें जैसे-जैसे वाहन क्रॉसिंग के नजदीक पहुंचता, उसके पहले कई एसएमएस और फिर ब्लिंकर और फिर अंत में हूटर के मार्फत वाहन चालक को सावधान करने की व्यवस्था थी. साथ ही रेल चालक को भी फाटक के बारे में सूचना देने का प्रावधान था. लेकिन जब इस तकनीक का अभ्यास किया गया तो यह परिणाम में खरी नहीं उतरी. 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले