लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: लड़कियों की शिक्षा पर ग्रामीण क्षेत्र से सकारात्मक संकेत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 11, 2023 09:53 IST

इस अध्ययन में यह बात सामने आई कि 78 फीसदी लड़कियों और 82 फीसदी लड़कों के अभिभावक अपने बच्चों को स्नातक या उससे ऊपर के स्तर तक पढ़ाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह स्टडी भारत के 20 राज्यों के ग्रामीण समुदायों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों पर आधारित थी।ग्रामीण भारत से समावेशी वातावरण की दिशा में प्रगति की एक उम्मीद जगाने वाला संकेत मिला है।अच्छी बात है कि पूरे देश में महिलाओं में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है।

ग्रामीण भारत से समावेशी वातावरण की दिशा में प्रगति की एक उम्मीद जगाने वाला संकेत मिला है। डेवलपमेंट इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) के एक अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार ग्रामीण समुदाय के अभिभावकों का दृढ़ विश्वास है कि लड़का हो या लड़की, उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं में बाधा नहीं बनना चाहिए।

इस अध्ययन में यह बात सामने आई कि 78 फीसदी लड़कियों और 82 फीसदी लड़कों के अभिभावक अपने बच्चों को स्नातक या उससे ऊपर के स्तर तक पढ़ाना चाहते हैं। यह स्टडी भारत के 20 राज्यों के ग्रामीण समुदायों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों पर आधारित थी। 

इस बेहद सकारात्मक संकेत के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक विकास को और मजबूत किया जा सकता है। किसी भी देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उसके सभी नागरिक समान रूप से शिक्षित हों। चाहे वह शहरी क्षेत्र से हों या ग्रामीण, पुरुष हों या महिला। शिक्षा के मामले में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अच्छी बात है कि पूरे देश में महिलाओं में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आई है। 

और जब लड़कियों के अभिभावक बेटियों की शिक्षा के प्रति रुचि लेने लगते हैं, तो वे सकारात्मक परिवर्तन भी सुनिश्चित करते हैं। उक्त अध्ययन से ऐसा लगता है कि अब बेटियों की शिक्षा के प्रति पितृसत्तात्मक समाज की उदासीनता कम हो रही है। बेटे और बेटी के बीच अंतर कम हो रहा है। दरअसल, यह अंतर शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला और पुरुष साक्षरता दर में भी बड़ा अंतर है। 

लड़कों की तुलना में कम लड़कियां स्कूलों में जाती हैं। उच्च शिक्षा तो दूर की बात है। वहीं लड़कियों में ड्राॅप आउट की संख्या भी बहुत अधिक है। हालांकि, भारत सरकार से लेकर सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर बालिकाओं में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही हैं, लेकिन जब तक अभिभावकों के स्तर पर यह जागरूकता नहीं आएगी, तब तक बेटियों का भला नहीं हो सकता। 

वैसे, शहरों की ही तरह ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां भी पढ़ने में लड़कों से आगे रहती हैं। विभिन्न परीक्षाओं के नतीजे बताते हैं कि लड़कियां अधिक जिम्मेदारी और मेहनत से पढ़ाई करती हैं।

बावजूद सामाजिक रीति-रिवाजों और दहेज जैसी कुप्रथा की वजह से माता-पिता को उनकी उच्च शिक्षा से अधिक शादी की चिंता सताती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि नीति निर्माता और शैक्षणिक संस्थान मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों की आम जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए एक ऐसा वातावरण तैयार करेंगे कि हर बच्चे के विकास की राह सुनिश्चित हो सके।

टॅग्स :एजुकेशनबेटी पढ़ाओ बेटी बचाओभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती