लाइव न्यूज़ :

डॉ. संजय शर्मा का ब्लॉग: समानता के अवसर बढ़ाने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 16:58 IST

हिंदू देशभक्त पत्रिका के संपादक क्रिस्टोदास पाल, न्यायमूर्ति बदरुद्दीन तैयब जी एवं अंजुमन-ए-पंजाब की तरफ से जवाब दाखिल करते हुए कहा गया कि भारत में अभी बालिकाओं की शिक्षा को सह-शिक्षा के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

Open in App

लगभग सवा सौ साल पहले सावित्रीबाई फुले की विरासत ने एक ऐसी दुनिया का सपना देखा था जो सामाजिक-राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक आयामों में समानता और समता की संस्कृति के साथ विकसित हो। एक ऐसी दुनिया जो लैंगिकता के संदर्भ में पूर्वाग्रह, रूढ़िवादिता और भेदभाव से मुक्त हो। एक ऐसी दुनिया जो विविधतापूर्ण, न्यायसंगत और समावेशी हो। 

औपनिवेशिक भारत में हंटर आयोग (1882) के समक्ष दो प्रमुख सवाल ; जो स्त्री शिक्षा के मौजूदा स्वरूप एवं उसके भविष्य की दिशा और दशा को आकर देने वाले थे;  की पड़ताल करने पर आश्चर्यजनक रूप से भारत में  महिलाओं की शिक्षा का समकालीन विमर्श उभरता है। 

हंटर आयोग (1882) के समक्ष पहला सवाल (क्रमांक-42) इस बात की चिंता कर रहा था कि तात्कालीन शिक्षा विभाग बालिका शिक्षा के विद्यालयों की स्थापना के लिए किस प्रकार प्रयत्नशील है? इनकी स्थापना के संबंध में क्या-क्या निर्देश विभाग के स्तर पर दिए जा रहे हैं? इनके विषय में सदस्यों की क्या राय है? इसी के साथ दूसरा सवाल (क्रमांक-43) इस बात की चिंता कर रहा था कि शिक्षा संस्थानों में बालिकाओं को बालकों के साथ पढ़ाने की संभावनाओं को किस रूप में तलाश किया जाए?

इन सवालों के संदर्भ में आर्य समाज (लाहौर),  हिंदू देशभक्त पत्रिका के संपादक क्रिस्टोदास पाल, न्यायमूर्ति बदरुद्दीन तैयब जी एवं अंजुमन-ए-पंजाब की तरफ से जवाब दाखिल करते हुए कहा गया कि भारत में अभी बालिकाओं की शिक्षा को सह-शिक्षा के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 

साथ ही शिक्षा विभाग (सरकार ) के द्वारा बालिका शिक्षा के विद्यालयों की स्थापना की प्रगति निराशाजनक है, वस्तुतः यह दोनों सवाल आज भी उतने ही ज्वलंत और प्रासंगिक हैं, जिनके लिए आज से लगभग सवा सौ साल पूर्व सावित्रीबाई फुले ने इस तरह के संघर्षों की शुरुआत महाराष्ट्र में कर दी थी।

टॅग्स :सावित्रीबाई फुलेभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम