लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: प्रेमचंद ने जब लिखी थी अमर कहानी ‘कफन’

By विवेक शुक्ला | Updated: July 31, 2023 11:28 IST

दिल्ली की जामिया पहुंचने से पहले मुंशी प्रेमचंद सेवासदन’ (1918), ‘रंगभूमि’ (1925), ‘कायाकल्प,’ (1926), ‘निर्मला’ (1927), ‘गबन’ (1931), ‘कर्मभूमि’ (1932) और अनेक कहानियां और उपन्यास लिख चुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुंशी प्रेमचंद ने अपने दोस्त के कहने पर कहानी ‘कफन’ लिखी थी। यह कहानी त्रैमासिक पत्रिका ‘रिसाला जामिया’ के दिसंबर, 1935 के अंक में छपी थी।ऐसे में ‘कफन’ का आगे चलकर हिंदी में लिप्यंतरण हुआ था।

मुंशी प्रेमचंद की अप्रैल, 1935 की दिल्ली यात्रा बेहद खास थी. वे बंबई (अब मुंबई) से वापस बनारस लौटते हुए दिल्ली में रुक गए थे. वे फिल्म नगरी के माहौल से अपने को जोड़ नहीं सके थे. उन्हें वहां पर आनंद नहीं आ रहा था इसलिए उन्होंने उसे अलविदा कह दिया था. 

प्रेमचंद दिल्ली आए तो यहां उनके मेजबान ‘रिसाला जामिया’ पत्रिका के संपादक अकील साहब थे. उन दिनों जामिया करोल बाग में थी. उसे अलीगढ़ से दिल्ली शिफ्ट हुए कुछ समय ही हुआ था. प्रेमचंद और अकील साहब मित्र थे. 

अपने दोस्त के कहने पर प्रेमचंद ने लिखी थी ‘कफन’

जामिया में प्रेमचंद से मिलने वालों की कतार लग गई. सब उनसे मिलना चाहते थे. वे तब तक ‘सेवासदन’ (1918), ‘रंगभूमि’ (1925), ‘कायाकल्प,’ (1926), ‘निर्मला’ (1927), ‘गबन’ (1931), ‘कर्मभूमि’ (1932) और अनेक कहानियां और उपन्यास लिख चुके थे. 

बहरहाल, जामिया कैंपस में एक बैठकी में अकील साहब ने प्रेमचंद से गुजारिश की कि वे यहां रहते हुए एक कहानी लिखें. ये बातें दिन में हो रही थीं. प्रेमचंद ने अपने मित्र को निराश नहीं किया. उन्होंने उसी रात को अपनी अमर कहानी ‘कफन’ लिखी.

‘कफन’ प्रेमचंद की आखिरी कहानी थी 

‘कफन’ मूल रूप से उर्दू में लिखी गई थी. कफन का जामिया में पाठ भी हुआ. उसे कई साहित्य प्रेमियों ने सुना. कहानी को पसंद किया गया. कफन मुंशी प्रेमचंद की अंतिम कहानी है, जिसके पात्र धीसू-माधव ऐसे बाप-बेटे हैं जो निठल्ले, काम चोर और नशेबाज हैं. इस फितरत के कारण उनका परिवार मुफलिसी की जद में जकड़ा होता है. 

तंगहाल माधव की जवान पत्नी बुधिया प्रसव पीड़ा में छटपटाती है और धनाभाव में घर के अंदर बिना इलाज के ही दम तोड़ देती है. बाप-बेटे गांव के लोगों से रुपए मांगकर कफन खरीदने शहर जाते हैं किंतु जेब में पैसा आने पर उनके कदम मयखाने की तरफ बढ़ जाते हैं. 

‘कफन’ को हिन्दी में कुछ छोटा कर दिया गया है

वे कफन की रकम शराब पीने और पूड़ी खाने में खर्च करते हैं. कफन कहानी त्रैमासिक पत्रिका ‘रिसाला जामिया’ के दिसंबर, 1935 के अंक में छपी थी. 8 अक्तूबर 1936 में उनकी मृत्यु हो जाती है. कफन का आगे चलकर हिंदी में लिप्यंतरण हुआ. 

लिप्यंतरण के दौरान कफन में कुछ बदलाव भी कर दिए गए. जामिया मिलिया इस्लामिया में लंबे समय तक पढ़ाते रहे प्रो.अब्दुल बिस्मिल्लाह बताते हैं कि कफन का केंद्रीय पात्र उर्दू में माधो है, हिंदी में माधव हो जाता. प्रेमचंद उर्दू में ‘लास’ लिखते हैं, हिंदी में ‘लाश’ हो जाती है. कफन को हिंदी में कुछ छोटा कर दिया गया है. 

टॅग्स :प्रेमचंदमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज