लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जनहितैषी योजनाओं के दुरुपयोग पर लगानी होगी लगाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 21, 2024 07:01 IST

राज्य में विगत विधानसभा चुनाव के पहले जब यह योजना लागू की गई थी, तब शायद योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की पात्रता की समुचित जांच नहीं हो पाई,

Open in App

लाडली बहना योजना की सफलता किसी से छिपी नहीं है.  मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी इसने सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन को विधानसभा चुनावों में भारी कामयाबी दिलाई है. लेकिन इस योजना के दुरुपयोग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला और चिंताजनक है. फडणवीस ने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि लाड़ली बहन योजना के लिए पात्रता की शर्तों को बदला जाएगा.

उन्होंने कहा कि शर्तों को बदलने का सवाल ही नहीं उठता. लेकिन एक ही महिला के पांच-पांच खाते मिले हैं. इसी प्रकार एक पुरुष ने ही नौ खाते खोलकर लाड़ली बहन योजना का लाभ उठा लिया है. इस तरह के मामलों की जांच की जाएगी. किसी भी योजना का अगर इस तरह से दुरुपयोग हो तो इससे कहीं न कहीं पात्र लोगों को ही नुकसान पहुंचता है क्योंकि सरकारी खजाने को चूना लगने से योजना को जारी रखने में दिक्कत आती है. राज्य में विगत विधानसभा चुनाव के पहले जब यह योजना लागू की गई थी, तब शायद योजना के लाभ के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की पात्रता की समुचित जांच नहीं हो पाई, जिसके कारण जिन महिलाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी है, उन्हें भी इसका लाभ मिल गया.

हालांकि सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग की खबरें नई नहीं हैं. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का कुछ संपन्न लोगों द्वारा फायदा उठाने की खबरें यदा-कदा सामने आती ही रहती हैं. केरल में गरीबों के लिए सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का गत दिनों जब ऑडिट किया गया तो पता चला है कि बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों के मालिक और एसी मकानों में रहन वाले भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे.

मनरेगा जैसी योजनाओं में भी संपन्न परिवारों के लोग मजदूरी का पैसा हथियाने से गुरेज नहीं करते. आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाला इलाज का पैसा ऐंठने के लिए अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल द्वारा सैकड़ों लोगों की जबरन एंजियोप्लास्टी करने की खबर अभी बहुत पुरानी नहीं हुई है, जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई थी.

इस प्रकार जनहितकारी योजनाओं में सेंध लगाए जाने की कोशिशें तो होती ही रहती हैं लेकिन अब तकनीकी विकास इतना अधिक हो चुका है कि इस बात का पता लगाना बहुत कठिन नहीं रह गया है कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अपनी पात्रता का दावा करने वाला झूठ बोल रहा है या सच. इसलिए किसी भी योजना को अगर दीर्घावधि तक चलाना है तो यह ध्यान तो रखना ही होगा कि कोई इसका गलत फायदा न उठाने पाए.

टॅग्स :Government Building Authorityसेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्सशिवराज सिंह चौहानमहिलाShivraj Singh ChouhanWoman
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल