लाइव न्यूज़ :

शशिधर खान का ब्लॉग: लोकपाल अब सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की फांस  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2019 08:25 IST

ताजा अवमानना नोटिस का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अटॉर्नी जनरल क़े के. वेणुगोपाल को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने लोकपाल नियुक्ति के लिए चयन समिति की तारीख बताने को कहा है.

Open in App

बहुप्रचारित और बहुविवादित लोकपाल गठन/चयन पर उल्लेखनीय इतना ही है कि अभी तक सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के सिवाय कुछ नहीं हुआ. भाजपा नेतृत्ववाली राजग सरकार ने इस संबंध में शीर्ष कोर्ट की अवमानना नोटिसों के जवाब में ङिाड़कियां/फटकार सुनने में पूरे पांच साल गुजार दिए. 

ताजा अवमानना नोटिस का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए अटॉर्नी जनरल क़े के. वेणुगोपाल को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने लोकपाल नियुक्ति के लिए चयन समिति की तारीख बताने को कहा है. इसी हफ्ते सरकार को सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी देनी है.

जनवरी के अंत में लोकपाल खोज समिति गठित करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया. वो भी बार-बार की अवमानना से नाराज होकर दिया गया आदेश था. एक महीने के अंदर सरकार को लोकपाल खोज समिति के सदस्यों और लोकपाल के लिए उपयुक्त व्यक्ति का नाम सुझाने को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था. पहले की ही तरह अटॉर्नी जनरल ने आदेश सुना, सरकार को बताया और सरकार ने चुनाव तैयारियों के आगे लोकपाल चयन प्रक्रिया को कोई महत्व नहीं दिया. सात मार्च को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने केंद्र सरकार को चयन समिति की तारीख 10 दिन के अंदर बताने को कहा.

विगत एक महीने में पता नहीं चल पाया कि लोकपाल खोज कमेटी की बैठक हुई या नहीं और इस पद के लिए नाम पर कोई सहमति बनी या नहीं. अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि खोज कमेटी ने अपनी सिफारिशें भेज दी हैं. वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अवमानना की अर्जी दी, तब केंद्र ने यह जानकारी कोर्ट को दी. सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ के सामने अटॉर्नी जनरल के. क़े  वेणुगोपाल ने कहा कि तीन खोज समितियों ने प्रत्याशियों के नाम 28 फरवरी को सरकार को भेज दिए हैं, जिनमें प्रत्येक में तीन सदस्य हैं.

इस सफाई में कितना दम है, यह तभी पता चलेगा, जब केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को चयन समिति की बैठक की तारीख बताएगी और बैठक सही सलामत हो जाएगी.  

टॅग्स :जन लोकपालसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह