लाइव न्यूज़ :

कृष्णप्रताप सिंह का ब्लॉग: राजनीति में अजातशत्रु थे चंद्रशेखर

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: April 18, 2023 15:26 IST

आधी शताब्दी से भी ज्यादा लंबी अपनी राजनीतिक पारी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने दो चीजों का बहुत मुखर विरोध किया। पहली राजनीतिक छुआछूत और दूसरी वंशवाद।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को राजनीति का ‘अजातशत्रु’ कहा जाता हैचंद्रशेखर कभी आलोचकों के मुंह नहीं लगेसाथियों के एतराज के बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में जाते थे

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को, जिनकी आज 17 अप्रैल को जयंती है, भारतीय राजनीति का ‘अजातशत्रु’ कहा जाता है। ऐसा व्यक्तित्व जिसे नापसंद करने वालों के पास भी उसके विरुद्ध कहने के लिए कुछ खास नहीं होता था। न जली-कटी और न गिले-शिकवे। अलबत्ता 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार की बेदखली के बाद बनी विश्वनाथ प्रताप सिंह की राष्ट्रीय मोर्चा सरकार गिरने के बाद कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री और थोड़े ही दिनों बाद ‘भूतपूर्व प्रधानमंत्री’ बन बैठने के लिए उन्होंने ढेरों आलोचनाएं झेलीं। इसके बावजूद वे अपने को अजातशत्रु बनाए रख सके तो इसलिए कि न कभी आलोचकों के मुंह लगे, न ही उनसे खुन्नस निकालने के फेर में पड़े.।

हां, आधी शताब्दी से भी ज्यादा लंबी अपनी राजनीतिक पारी में उन्होंने दो चीजों का बहुत मुखर विरोध किया। पहली राजनीतिक छुआछूत और दूसरी वंशवाद। जहां तक राजनीतिक छुआछूत की बात है, आठ जुलाई, 2007 को ली गई अपनी अंतिम सांस तक, गलत समझे जाने का खतरा उठाकर भी, वे उसके विरोध पर दृढ़ रहे। तब भी, जब भारतीय जनता पार्टी उसकी सबसे बड़ी शिकार थी और उनके कई मित्र कहते थे कि उसके प्रति छुआछूत के विरोध से उन्हें उसका शुभचिंतक मान लिया जाएगा, जो उनकी युवा तुर्क व समाजवादी छवि के प्रतिकूल होगा।

स्वदेशी और स्वावलंबन की भावना को प्रश्रय देने के लिए वे अपने साथियों के एतराज के बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच द्वारा इस उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में जाया करते थे और प्रायः कहते थे कि हममें से किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह बेवजह दूसरों की देशभक्ति पर शक करता घूमे।

टॅग्स :SamajwadiआरएसएसRSSभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो