लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: नियमों के पालन में मानवीय दृष्टिकोण रखना जरूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2024 14:15 IST

प्राथमिक स्तर पर ही उसे सुलझा लिया जाना चाहिए था। निश्चित रूप से निर्धारित तंत्र का पालन करना शासन के सभी अंगों का कर्तव्य है

Open in App

पैसे की तंगी के चलते आईआईटी में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र को राहत देकर सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल पेश की है। सर्वोच्च अदालत ने अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) धनबाद में उसके दाखिले का आदेश दिया। दरअसल यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित युवक अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में सीट मिली थी, लेकिन वह गरीबी के चलते एडमिशन फीस नहीं भर पाया था। फीस जमा करने की समय सीमा चूकने के कारण आईआईटी धनबाद में उसे प्रवेश नहीं मिला था। अब न्यायालय ने संस्थान से उसे बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश देने को कहा है।

18 वर्षीय अतुल कुमार के माता-पिता 24 जून तक फीस के रूप में 17,500 रुपए जमा करने में विफल रहे थे, जो आवश्यक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि थी। इसके बाद अतुल के माता-पिता ने आईआईटी की सीट बचाने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण और मद्रास हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उनकी मदद करने में असमर्थता जताई।

चूंकि कुमार ने झारखंड के एक केंद्र से जेईई की परीक्षा दी थी, इसलिए उन्होंने झारखंड राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण का भी रुख किया, जिसने उन्हें मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का सुझाव दिया,  क्योंकि परीक्षा का आयोजन आईआईटी-मद्रास ने किया था।

हाईकोर्ट ने अतुल को शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने को कहा था। जाहिर सी बात है कि जिस आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने का लोगों का सपना होता है और जिसके लिए वे अपने बच्चों की पढ़ाई-कोचिंग में लाखों रुपए खर्च करने को तैयार रहते हैं, वह सीट भला कोई केवल साढ़े सत्रह हजार रुपए बचाने के लिए क्यों छोड़ेगा? निश्चित रूप से गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले दिहाड़ी मजदूर का बेटा सचमुच ही इतने पैसे भी समय पर नहीं जुटा पाया होगा कि फीस भर सके।

ऐसे में मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंचने की नौबत ही नहीं आनी चाहिए थी, प्राथमिक स्तर पर ही उसे सुलझा लिया जाना चाहिए था। निश्चित रूप से निर्धारित तंत्र का पालन करना शासन के सभी अंगों का कर्तव्य है लेकिन उसे इतना भी मशीनी ढंग से नहीं किया जाना चाहिए कि कहीं मानवता का गला घुटने लगे। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में जो मिसाल पेश की है, उससे सबको सीख लेने की जरूरत है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टIITकोर्टएजुकेशनभारतह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर