लाइव न्यूज़ :

International Women's Day 2025: शादीशुदा महिलाओं के अधिकार?, महिला दिवस मनाया जाना ही सुरक्षा है? जी नहीं, हर दिन करो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2025 11:50 IST

International Women's Day 2025: इंडियन लीगल राइट्स और उन अधिकारों को जानने के बाद आप और ज्यादा सशक्त हो पाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं देखने को मिलती है.महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए.अधिकारों का आपको जरूर पता होना चाहिए.

राजश्री यादव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 तारीख यानी कि 8 मार्च को मनाया जाता है. लेकिन, क्या केवल महिला दिवस का मनाया जाना ही महिलाओं की सुरक्षा है? जी नहीं, महिलाओं की सुरक्षा हर दिन की जानी चाहिए. बस इसीलिए शासन और प्रशासन ने खास तौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए नियम और कानून बनाए हुए हैं. यहां जानिए शादीशुदा महिलाओं को दिए गए अधिकारों के बारे में. शादी एक गहरा रिश्ता होता है, जो केवल दो लोगों को ही नहीं बल्कि, दो परिवारों को भी आपस में बांधता है. ऐसे कई मामले ऐसे सामने आते हैं, जिनमें महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं देखने को मिलती है.

अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको भी सरकार के महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए. ऐसे में इंडियन लीगल राइट्स और उन अधिकारों को जानने के बाद आप और ज्यादा सशक्त हो पाएंगे. इसलिए इन अधिकारों का आपको जरूर पता होना चाहिए.

तलाक का अधिकार : आपको पता होना चाहिए कि हिंदू मैरिज एक्ट सेक्शन 13, 1995 के अंतर्गत एक महिला अपने पति से खुद की सहमति से तलाक ले सकती है. इस तलाक के लिए  उसे अपने पति की सहमति भी जरूरी नहीं है. अगर उसका पति बेवफा हो, अत्याचारी हो, निर्दयी हो  और शारीरिक और मानसिक अत्याचार करता हो तो महिला उसके खिलाफ न केवल केस दर्ज कर सकती है,

बल्कि उससे मैंटेनेंस चार्ज भी मांग सकती है. इंडियन पैनल कोड सेक्शन 125 के तहत एक पत्नी अपने पति और बच्चे के लिए फाइनेंशियल मेंटेनेंस की मांग कर सकती हो, खासतौर पर तब जब उसका पति ज्यादा कमाता हो.

स्त्रीधन का अधिकार : हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (Hindu Succession act) 1956 में सेक्शन 14 और हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में सेक्शन 27 के तहत अपने पति से मालिकाना हक मांग सकती है, जिसे स्त्री धन भी कहते हैं. इस कानून के तहत स्त्री अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम  (The protection of Women Against Domestic Violence Act) में सेक्शन 19 A, के अंतर्गत शिकायत दर्ज करा सकती है. इसके अलावा बच्चे की कस्टडी का अधिकार भी महिला को कानून के तहत दिया गया है, जिसमें वो अपने पति से बच्चे की कस्टडी को मांग सकती है. खासतौर पर तब, जब वो बच्चा 5 साल से कम उम्र का हो.

गर्भपात और संपत्ति का अधिकार : महिला को कानून में अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने का अधिकार भी दिया गया है. इसके लिए उसे अपने पति से इजाजत और सहमति की भी जरूरत नहीं है.मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट 1971 यानी चिकित्सीय गर्भपात अधिनियम,1971 के अंतर्गत एक महिला अपनी प्रेगनेंसी को किसी भी वक्त खत्म कर सकती है,

इसके लिए प्रेगनेंसी का 24 सप्ताह से कम का होना जरूरी है. The Hindu Succession Act, 1956 में 2005 में हुए संशोधन, के बाद एक बेटी चाहे वह शादीशुदा हो या ना हो, अपने पिता की संपत्ति को पाने का बराबरी का हक रखती है. इसके साथ ही महिला अपने पूर्व पति की संपत्ति पर अपना अधिकार जता सकती है.

इसके अलावा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (The Hindu Succession Act) 1956 में 2005 में हुए संशोधन, के बाद एक बेटी चाहे वह शादीशुदा हो या ना हो, अपने पिता की संपत्ति को पाने का बराबरी का अधिकार रखती है. इसके साथ ही महिला अपने पूर्व पति की संपत्ति पर अपना अधिकार जता सकती है.

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसदिल्लीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील