लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाता आईएनएस अरिघात

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 31, 2024 10:01 IST

दरअसल चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश जिस तरह से सीमा पर तनाव बढ़ाते रहते हैं, उसके मद्देनजर भारत के लिए अपनी सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जरूरी हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लिए भी अपनी नौसेना को और मजबूत बनाना जरूरी हो गयाआईएनएस अरिघात अरिहंत श्रेणी की भारत निर्मित दूसरी परमाणु पनडुब्बी हैअरिहंत को साल 2009 में भारतीय नेवी की फ्लीट में शामिल किया गया

निरंतर मजबूत हो रही भारतीय नौसेना की मजबूती में गुरुवार को एक और अध्याय तब शामिल हो गया जब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल से लैस पनडुब्बी 'आईएनएस अरिघात' को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नौसेना में शामिल किया गया। जैसा कि रक्षा मंत्री ने भी कहा, ‘अरिघात’ परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा, क्षेत्र में सामरिक संतुलन और शांति स्थापित करने में मदद करेगा तथा देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। 

दरअसल चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश जिस तरह से सीमा पर तनाव बढ़ाते रहते हैं, उसके मद्देनजर भारत के लिए अपनी सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाना जरूरी हो गया था। वैसे तो परमाणु हथियारों के लिए एयरक्राफ्ट, मिसाइल या समुद्र जैसे कई रास्ते हो सकते हैं लेकिन पनडुब्बी इसलिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पानी के भीतर ही रहती है, जिससे दुश्मन के लिए इसका पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है। चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी नौसेना की क्षमता में काफी वृद्धि की है और अमेरिकी नौसेना को भी पीछे छोड़ दिया है।

इसलिए भारत के लिए भी अपनी नौसेना को और मजबूत बनाना जरूरी हो गया था। आईएनएस अरिघात अरिहंत श्रेणी की भारत निर्मित दूसरी परमाणु पनडुब्बी है। अरिहंत को साल 2009 में भारतीय नेवी की फ्लीट में शामिल किया गया था। अरिहंत संस्कृत का शब्द है, जिसका मतलब होता है ‘शत्रु का नाश करने वाला’। 

वैसे पारंपरिक क्षेत्र में भारतीय नौसेना को पहले से ही छह नई कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां मिल चुकी हैं, लेकिन भारत तीन ब्लॉक्स में बनने वाली छह परमाणु हमलावर पनडुब्बियों के साथ-साथ पांच अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बियों पर भी काम कर रहा है। युद्धों को लेकर वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए अपनी रक्षा तैयारियों को दुरुस्त रखना समय की मांग है। खासकर चीन की तैयारियों को देखते हुए यह और भी जरूरी है क्योंकि कमजोर देशों के सीमा क्षेत्र का अतिक्रमण करना चीन की नीति रही है। 

750 किमी की मारक क्षमता वाली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात के-15 मिसाइलों से लैस है और इसका आकार, लंबाई तथा वजन आईएनएस अरिहंत के समान है। निश्चित रूप से इस पनडुब्बी के नौसेना में शामिल होने से भारतीय नेवी और मजबूत हुई है तथा कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर देखने का साहस नहीं कर पाएगा।

टॅग्स :ArmyभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई