लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन की मार को हम कब तक अनदेखा कर पाएंगे ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2025 06:54 IST

उन्होंने न केवल अमेरिका को पेरिस समझौते से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी बल्कि अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त पोषण को भी रद्द कर दिया है.

Open in App

जलवायु परिवर्तन की पहले जो सिर्फ आहट ही सुनाई दे रही थी, अब उसका असर खुलकर दिखना शुरू हो गया है. देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी तीनों का असर एक साथ दिख रहा है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा में जहां भारी गर्मी पड़ रही है और कई हिस्सों में अभी से लू चलने लगी है, वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हुई है.

पंजाब-हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि हुई है तथा राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश का अनुमान है. भारत में जलवायु परिवर्तन के असर को लेकर शोध संस्थान आईपीई ग्लोबल के विश्लेषण के अनुसार देश में चरम मौसम की मार अब क्षेत्रीय आधार पर अपना असर दिखा रही है.

जिन इलाकों में कभी बाढ़ आती थी, वे अब सूखे की चपेट में आ रहे हैं और सूखाग्रस्त इलाकों में बाढ़ का संकट मंडराने लगा है. देश में उन जिलों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है जो बाढ़ प्रभावित रहते थे, मगर अब सूखाग्रस्त हो रहे हैं. वहीं गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों में सूखा प्रभावित रहने वाले 110 जिले अब बाढ़ का सामना करने लगे हैं. जलवायु परिवर्तन का असर सिर्फ भारत में ही नहीं दिख रहा, बल्कि पूरी दुनिया इससे दो-चार हो रही है.

आंकड़े दर्शाते हैं कि 19वीं सदी के अंत से अब तक पृथ्वी की सतह का औसत तापमान लगभग 1.62 डिग्री फॉरेनहाइट (अर्थात् लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस) बढ़ गया है. इसके अलावा पिछली सदी से अब तक समुद्र के जल स्तर में भी लगभग 8 इंच की वृद्धि दर्ज की गई है.  

इसके बावजूद इस संकट से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तो अपने दूसरे कार्यकाल के पहले कुछ हफ्तों में ही ऐसे कई आदेशों पर हस्ताक्षर किए और घोषणाएं की हैं, जो जलवायु कार्रवाई के वैश्विक प्रयासों के लिए आपदा साबित हो सकती हैं. उन्होंने न केवल अमेरिका को पेरिस समझौते से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी बल्कि अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त पोषण को भी रद्द कर दिया है.

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी युद्धों से होने वाला प्रदूषण भी जलवायु  परिवर्तन की विभीषिका को तेज कर रहा है. जलवायु परिवर्तन से न सिर्फ अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि इससे हम मनुष्यों के अस्तित्व को लेकर ही खतरा पैदा हो गया है.

वैश्विक गर्मी बढ़ने से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और हजारों वर्षों से मौजूद बर्फ की मोटी चादरों के पिघलने से वहां दबे ऐसे वायरसों के फिर से सक्रिय होने की आशंका पैदा हो गई है, जो कोविड-19 की ही तरह समूची मानव जाति पर कहर ढाने की क्षमता रखते हैं. अगर अभी भी हम नहीं चेते तो बाद में शायद हमारे हाथ में करने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा!

टॅग्स :मौसमभारतEnvironment MinistryEnvironment Department
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए