लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: फर्जी धमकियां प्रश्नचिह्न हैं सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 18, 2024 10:31 IST

इससे पहले बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट को और सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के दो अंतरराष्ट्रीय विमानों और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

Open in App

72 घंटों के दौरान हवाई जहाजों को बम से उड़ाने की 20 धमकियां. पिछले कुछ दिनों से  विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. आज गुरुवार को भी फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रहे विस्तारा के बोइंग 787 विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसके बाद फ्लाइट की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान की गहन जांच की गई. जांच में कुछ नहीं मिला.

इससे पहले बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की फ्लाइट को और सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के दो अंतरराष्ट्रीय विमानों और मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. देशभर में इन दिनों लगातार मिल रही एयरपोर्ट और विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों से निपटना केंद्र सरकार के लिए एक चुनौती बन गया है.

सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. हालांकि जांच में सभी धमकियां झूठी पाई गई हैं लेकिन झूठी धमकियों से एयरलाइन कंपनी को नुकसान तो उठाना ही पड़ता है. साथ ही यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. फर्जी खबर फैलाना अपने आप में एक जुर्म है. लेकिन बम होने की खबर फैलाना और भी घातक है. इससे न सिर्फ सरकार को बल्कि देश के नागरिकों को भी काफी नुकसान होता है. इस तरह के केस में झूठी धमकी देने वाले या अफवाह फैलाने वाले शख्स को 10 साल तक की जेल हो सकती है.

पुलिस ने इन मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बावजूद इसके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. कई लोग अराजकता फैलाने के लिए और माहौल खराब करने के लिए इस तरह की धमकियां देते हैं. कोई किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देता है. तो कोई एयरपोर्ट में बम रखने की धमकी देता है. कोई प्लेन में बम रखने की बात करता है.

ऐसे आरोपियों का तुरंत पकड़ा जाना जरूरी है. साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कारगर तंत्र भी होना चाहिए. सवाल यह है कि आखिर सोशल मीडिया के जरिये मेल भेजकर कोई व्यक्ति खुलेआम इस तरह की धमकी दे कैसे सकता है? हमारे पास ऐसे फर्जी संदेशों को पकड़ने के लिए अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है और ऐसी झूठी धमकियों का जल्द से जल्द पता लगाया जाना चाहिए.

ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है. यात्री निश्चिंत होकर सफर नहीं कर सकते. बम धमकियां न केवल हवाई सुरक्षा के लिए बल्कि यात्रियों और एयरलाइनों के लिए भी एक गंभीर समस्या है. अच्छी बात है कि देशभर में विमानों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियों को लेकर केंद्र सरकार अब एक्शन में आती हुई दिख रही है.

टॅग्स :हवाई जहाजसिक्योरिटी बगDirectorate General of Civil AviationCivil Aviation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट