लाइव न्यूज़ :

ईद-उल-अजहा : अल्लाह के प्रति समर्पण का पर्व

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 17, 2024 11:17 IST

अल्लाह के तईं परम समर्पण को प्रदर्शित करने वाला त्यौहार ईद-उल-अजहा है। ऐसा त्यौहार, जो सिखाता है कि एक अल्लाह के हुक्म, उसकी इच्छा के आगे सब तुच्छ है, व्यर्थ है।

Open in App

(जावेद आलम का ब्लॉग)

अल्लाह के तईं परम समर्पण को प्रदर्शित करने वाला त्यौहार ईद-उल-अजहा है। ऐसा त्यौहार, जो सिखाता है कि एक अल्लाह के हुक्म, उसकी इच्छा के आगे सब तुच्छ है, व्यर्थ है। हजारों साल पहले अल्लाह के पैगंबर (ईशदूत) व कई पैगंबरों के पुरखे हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम को जब सपना दिखाई देना शुरू हुआ कि अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्रिय वस्तु की बलि दो, तो वे विचार करने लगे कि किस चीज को अल्लाह की राह में कुर्बान किया जाए। 

छोटे पशुओं की बलि से शुरू हुआ सिलसिला ऊंटों की बलि तक पहुंच गया, मगर ख्वाब बराबर आता रहा. तब इब्राहीम (अ.स.) ने अपने आज्ञाकारी बेटे हजरत इस्माईल (अ.स.) से इस सपने का जिक्र करते हुए कहा, मुझे लगता है कि रब्बे-करीम को तुम्हारी क़ुर्बानी चाहिए।

एक नबी के घराने में पैदा हुए इस्माईल ने, बाद में जिन्हें खुद भी नुबूवत से प्रतिष्ठित किया गया, फौरन अल्लाह और अपने पिता की मंशा को खुशी-खुशी स्वीकार किया। खासे बुढ़ापे में प्राप्त हुए पुत्र रत्न को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का इरादा लेकर पिता-पुत्र दोनों घर से दूर वीराने में पहुंचे। पुत्र मोह में पिता के इरादे डगमगा न जाएं, सो इस्माईल (अ.स.) ने पिता को सलाह दी कि आंखों पर पट्टी बांध लें। पुत्र की बात मान इब्राहीम (अ.स.) ने आंखों पर पट्टी बांध कर छुरी फेर दी। जब पट्टी खोली तो देखा कि इस्माईल (अ.स.) दूर खड़े हैं। उनकी जगह एक दुंबा (भेड़ जैसा चौपाया) कुर्बान हुआ है। ईद-उल-अजहा इसी बेमिसाल, अनुपम व अद्वितीय कुर्बानी की यादगार है। कुर्बानी एक आध्यात्मिक अमल है। इस बाबत हजरत मुहम्मद का एक कथन है, जिसका अर्थ कुछ यूं है कि कुर्बानी का मांस व रक्त अल्लाह तआला के पास नहीं पहुंचता, बल्कि बंदे की श्रद्धा-भक्ति देख कर रब्बे-करीम कुर्बानी को कुबूल कर लेता है।

टॅग्स :बक़रीदईदइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर ज़ुल्म हुआ तो जिहाद होगा': जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी यह कहकर विवाद खड़ा किया

भारतपाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत ने कबूला इस्लाम, स्थानीय शख्स से किया निकाह

पूजा पाठईश्वरीय चेतना जुबान ही नहीं, कर्मों से भी झलके

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

विश्वसीरिया में सांप्रदायिक संकट गहराया, संघर्ष विराम जारी रहने के कारण स्वेदा में 940 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद