लाइव न्यूज़ :

सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की दया पर निर्भर आम आदमी, गिरफ्तारी की शक्तियों का हो रहा बेजा इस्तेमाल

By फिरदौस मिर्जा | Updated: June 9, 2022 13:17 IST

पुलिस को लोगों की सुरक्षा और समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तार करने की शक्ति दी गई है। औपनिवेशिक काल में गिरफ्तारी की शक्ति का इस्तेमाल मुख्य रूप से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को दबाने और आम भारतीयों के मन में डर बनाए रखने के लिए किया जाता था।

Open in App

छापेमारी, गिरफ्तारी, रिमांड, जमानत से इंकार, उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देना, इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल का हिस्सा होने का आरोप। ये है आर्यन खान की रियल लाइफ स्टोरी। उन्हें राष्ट्र-विरोधी बताते हुए किंग खान को अयोग्य पिता घोषित कर दिया गया था। कुछ न्यूज चैनलों ने उस लड़के के खिलाफ फैसला और सजा भी सुनाई। लेकिन कहानी का क्लाइमेक्स चार्जशीट से उनका नाम हटाना है।

ऊपर की कहानी भले ही ऐसे सेलेब्रिटी की है, जिसका आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है लेकिन जब इसे कानूनी नजरिये से देखा जाता है, तो हमें एहसास होता है कि एक आम आदमी ताकतवर सरकार और उसकी पुलिस के सामने कितना कमजोर व असहाय है। यह प्रकरण हमें उस काले पक्ष को दिखाता है कि संविधान में इतने सारे मौलिक अधिकार होने के बावजूद हम अभी भी सरकार की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की दया पर निर्भर हैं।

हम सभी जानते हैं कि जब आर्यन को रिमांड कोर्ट के सामने पेश किया गया था और एनसीबी द्वारा उसकी जमानत याचिका का विरोध किया गया था, कोर्ट ने उसके खिलाफ सबूतों को बहुत मजबूत पाया और सत्र न्यायाधीश रैंक के एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी ने जमानत आवेदन को खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय के समक्ष भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल ने कई दिनों तक एनसीबी द्वारा सबूतों के कब्जे के बारे में तर्क दिया। आर्यन कई दिनों तक जेल में रहा, जब तक कि हाईकोर्ट ने उसे कड़ी शर्तों पर जमानत नहीं दे दी।

शुरुआत से ही मामले की सत्यता और यहां तक कि तत्कालीन जांच अधिकारी की मंशा के बारे में गंभीर संदेह थे। आखिरकार, जांच अधिकारी को बदल दिया गया और अब यह कहा जा रहा है कि आर्यन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है तथा उस पर गलत मुकदमा चलाया गया।

आर्यन खान एक सुपरस्टार के बेटे हैं, देश के टॉप मोस्ट वकीलों तक पहुंच होने के बाद भी उन्हें इस कठिन परीक्षा का सामना करना पड़ता है। जब मैं आर्यन की जगह एक आम आदमी के बेटे को रखता हूं तो मेरी रीढ़ कांप जाती है और सोचता हूं कि उसका क्या होता होगा? एक दशक से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद लोगों को सम्मानपूर्वक बरी किए जाने की खबरें हमें नियमित मिल रही हैं।

आजादी के बाद, संविधान को अपनाने से प्रत्येक व्यक्ति को जीवन का अधिकार मिला जिसमें उसकी स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा का अधिकार भी शामिल है। लेकिन इस तरह की घटनाओं से स्पष्ट हो जाता है कि ये अधिकार पुस्तकों तक ही सीमित हैं, व्यावहारिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार याद दिलाया कि ‘गिरफ्तारी अपमानजनक होती है, स्वतंत्रता का हनन करती है और हमेशा के लिए दाग लगा देती है।’ किसी ऐसे व्यक्ति से पूछिए जिसे अनावश्यक रूप से गिरफ्तार किया गया हो और आपको ऐसी ही प्रतिक्रिया मिलेगी।

पुलिस को लोगों की सुरक्षा और समाज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तार करने की शक्ति दी गई है। औपनिवेशिक काल में गिरफ्तारी की शक्ति का इस्तेमाल मुख्य रूप से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को दबाने और आम भारतीयों के मन में डर बनाए रखने के लिए किया जाता था। ऐसा लगता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां आजादी के कई दशकों बाद भी इस औपनिवेशिक छवि से बाहर नहीं निकल पाई हैं। आजकल इन एजेंसियों को बड़े पैमाने पर उत्पीड़न का एक साधन माना जाता है और जनता की मित्र नहीं। गिरफ्तार करने की शक्ति उनके अहंकार में बहुत योगदान देती है।

हमें अपनी अगली पीढ़ी को संदिग्ध मंशा से काम करने वाले अधिकारियों की पाशविक शक्ति से बचाना है। हमें लोगों को केवल उनके धर्म, जाति या राजनीतिक झुकाव के आधार पर आंकना बंद करना चाहिए और सभी तरह के अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। सजा देना पुलिस का नहीं, अदालतों का काम है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खानहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?