लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदवी स्वराज्य?, साहस, न्याय और स्वराज्य की भावना से परिपूर्ण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2025 05:43 IST

Chhatrapati Shivaji Maharaj:  शिवाजी महाराज को उनकी मां जीजाबाई रामायण और महाभारत की प्रेरक कथाएं सुनाती थीं और इसी के फलस्वरूप उन्होंने बहुत कम उम्र में ही स्वराज्य का सपना देखना शुरु कर दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देदादोजी कोंडदेव के मार्गदर्शन में उन्होंने युद्धकला, शासन कला पर प्रभुत्व हासिल किया. शासन न्याय, समानता और दुर्बलों की सुरक्षा के तीन मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित था.

साईश रेडकर

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता थे. वे साहस, न्याय और स्वराज्य की भावना से परिपूर्ण थे. 1630 में जन्मे शिवाजी ने दमनकारी मुगल और आदिलशाही शासकों के खिलाफ उठकर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की. यह एक ऐसा साम्राज्य था जहां लोग जाति या धर्म की परवाह किए बिना सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन-यापन कर सकते थे. शिवाजी महाराज को उनकी मां जीजाबाई रामायण और महाभारत की प्रेरक कथाएं सुनाती थीं और इसी के फलस्वरूप उन्होंने बहुत कम उम्र में ही स्वराज्य का सपना देखना शुरु कर दिया था.

दादोजी कोंडदेव के मार्गदर्शन में उन्होंने युद्धकला, शासन कला पर प्रभुत्व हासिल किया. विदेशी शासकों की सेवा करने वाले मिशनरियों के विपरीत उन्होंने लोगों का कल्याण करने वाले स्वतंत्र राज्य की कल्पना की. उनका शासन न्याय, समानता और दुर्बलों की सुरक्षा के तीन मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित था.

उन्होंने भारत के तट को विदेशी आक्रमणों से बचाने के लिए एक अनुशासित सैन्य बल तैयार किया और अपनी नौसैनिक शक्ति का नमूना पेश किया. उनके रायगढ़, प्रतापगढ़ और सिंधुदुर्ग किले सामर्थ्य और रणनीति के प्रतीक बने. शिवाजी महाराज एक धर्मनिरपेक्ष शासक थे जो सभी धर्मों का सम्मान करते थे.

उनकी सेना ने सभी पृष्ठभूमि के योद्धाओं का स्वागत किया और उनके प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि किसानों पर अत्याचार न किया जाए. अपने समय के अन्य शासकों की तरह उन्होंने हिंदुओं पर लागू होने वाले अत्याचारी जजिया कर को रद्द किया और यह सुनिश्चित किया कि युद्ध के दौरान उनके सैनिक महिलाओं या मंदिरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएं.

6 जून, 1674 को हिंदवी स्वराज की औपचारिक स्थापना करने के बाद रायगढ़ किले में मराठा साम्राज्य के छत्रपति के रूप में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक किया गया. उनका शासन सरकार, सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक पुनरुद्धार का स्वर्ण काल था. 1680 में उनकी मृत्यु के बाद भी उनके आदर्शों ने भावी पीढ़ियों को प्रेरणा दी. उनके उत्तराकारियों ने, विशेष तौर पर पेशवाओं ने मराठा साम्राज्य का विस्तार किया.

इस वजह से वे भारत में सबसे शक्तिशाली सैन्यबलों में से एक बन गए. उनका जीवन राष्ट्रवाद और दूरदर्शिता का आदर्श है. छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक योद्धा नहीं थे, वह एक राजनयिक, न्यायप्रिय शासक और स्वराज के पुरोधा थे. उनके शासनकाल की एकता और स्वराज्य की अवधारणा आज भी प्रासंगिक है.

हिंदवी स्वराज्य केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं था, बल्कि यह एक क्रांति थी जिसने भारत के लोगों में गर्व, गरिमा और स्वावलंबन की भावना को जगाया और बढ़ाया. उनकी विरासत लाखों लोगों को न्याय, स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करती है.

टॅग्स :छत्रपति शिवाजीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?