लाइव न्यूज़ :

ब्रदरहुड हाउस: जहां रहते हैं समाजसेवा में जीवन अर्पित करने वाले पादरी

By विवेक शुक्ला | Updated: April 7, 2023 11:56 IST

Open in App

आपको राष्ट्रीय राजधानी में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल के सरकारी आवास राज निवास में पैदल पहुंचने में पांच मिनट से ज्यादा नहीं लगते. राज निवास के साथ खड़ी इमारत को पहली नजर में देखने में समझ आने लगता है कि ये अपने अंदर पूरा इतिहास समेटे होगी. इसकी दीवारें और आर्किटेक्चर गुजरे दौर की गवाही देती हैं. 

राजधानी के स्थायी शोर के बीच यह अलग सुकून भरी जगह समझ आती है. ब्रदरहुड हाउस में फिलहाल छह पादरी रहते हैं. ये संख्या बढ़ भी जाती है. दरअसल दिल्ली में ब्रदरहुड ऑफ दि एसेनडेंड क्राइस्ट की स्थापना सन्‌ 1877 में हुई थी. इस संस्था का संबंध कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से है. इन्होंने ही राजधानी में सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट स्टीफंस अस्पताल की स्थापना की. इन्होंने श्रेष्ठ शिक्षा देने तथा रोगियों का इलाज करने में अतुलनीय योगदान दिया है. सेंट स्टीफंस कॉलेज में देश-विदेश के अनेक राष्ट्राध्यक्ष भी पढ़े हैं. चूंकि ये सब पादरी ब्रदरहुड ऑफ दि एसेनडेंड क्राइस्ट से संबंध रखते हैं, इसलिए इन्हें ब्रदर कहा जाता है.

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और उनकी कुछ समय पहले दिवंगत हुईं मां राजकुमारी एलिजाबेथ का दिल्ली ब्रदरहुड सोसायटी से लगातार संबंध बना रहा. ये दोनों ब्रदरहुड के केंद्रों में आते भी रहे. अब अपना एक सदी का सफर पूरा करने वाला है ब्रदरहुड हाउस. यह इधर सन 1925 में बना था. ये देश का एकमात्र आशियाना है, जहां पर अविवाहित पादरी रहते हैं. 

ब्रदर मोनोदीप डेनियल यहां गुजरे तीन दशकों से रहते हैं. वे मूल रूप से लखनऊ से हैं. दिल्ली आए तो यहां पर ही रहने लगे. वे सेंट स्टीफंस कॉलेज में कुछ सालों तक इंग्लिश भी पढ़ाते रहे हैं. ब्रदर डेनियल बताते हैं कि ब्रदर्स हाउस में रहने वाले पादरियों का अधिकतर समय चर्च, चर्च से जुड़े कामों और उन स्कूलों-संस्थानों में गुजरता है जिन्हें वे चलाते हैं. ब्रदर डेनियल उदाहरण के तौर पर दिल्ली से सटे साहिबाबाद के दीनबंधु स्कूल में चले जाते हैं. वहां पर दिल्ली और यूपी के हाशिये पर रहने वाले परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं. 

दीनबंधु स्कूल गांधीजी के परम मित्र सीएफ एंड्रयूज के नाम पर दिल्ली ब्रदरहुड सोसायटी ने स्थापित किया था. इसी का ही है ब्रदरहुड हाउस. सीएफ एंड्रयूज भी इस सोसायटी के सदस्य थे. वे भी ब्रदर हाउस में रहे हैं, जब यह फतेहपुरी चर्च के पास हुआ करता था. यह 1925 से पहले की बातें हैं. सी.एफ.एंड्रयूज सेंट स्टीफंस कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाते थे. वे दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी से मिले थे. उसके बाद दोनों घनिष्ठ मित्र बने. उन्होंने 1904 से 1914 तक सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाया. उन्हीं के प्रयासों से ही गांधीजी अप्रैल, 1915 में दिल्ली आए थे.

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

क्रिकेट'बोलने दो यार!': दिल्ली के एक स्कूल में भाषण के दौरान छात्रों के हंगामे के बीच बेबस नज़र आए विराट कोहली | VIDEO

भारतकौन होगा दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष? वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही मुख्य दावेदार सामने आए

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं