लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः राज्यसभा चुनाव...सेवा के नाम पर मेवा खाते राजनेता

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 10, 2022 13:11 IST

विधायकों को फिसलाने के लिए नोटों के बंडल, मंत्रीपद का लालच, प्रतिद्वंद्वी पार्टी में ऊंचा पद आदि प्रलोभन दिए जाते हैं। यदि राज्यसभा की सदस्यता का यह मतदान पूरी तरह दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत हो जाए तो पराए दल के उम्मीदवार को वोट देनेवाले सांसद की सदस्यता तो छिनेगी ही, उसकी बदनामी भी होगी।

Open in App

राज्यसभा के चुनावों में राज्यों के विधायक मतदाता होते हैं। आम चुनावों में मतदाताओं को अपनी तरफ करने के लिए सभी दल तरह-तरह से रिझाते हैं लेकिन विधायकों के साथ उल्टा होता है। उनका अपना राजनीतिक दल उनको फिसलने से रोकने के लिए एक-से-एक अजीब तरीके अपनाता है। सभी पार्टियों को डर लगा रहता है कि अगर उनके थोड़े-से विधायक भी विपक्ष के उम्मीदवार की तरफ खिसक गए तो उनका उम्मीदवार हार जाएगा। कई उम्मीदवार तो सिर्फ दो-चार वोटों के अंतर से ही हारते और जीतते हैं।

विधायकों को फिसलाने के लिए नोटों के बंडल, मंत्रीपद का लालच, प्रतिद्वंद्वी पार्टी में ऊंचा पद आदि प्रलोभन दिए जाते हैं। यदि राज्यसभा की सदस्यता का यह मतदान पूरी तरह दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत हो जाए तो पराए दल के उम्मीदवार को वोट देनेवाले सांसद की सदस्यता तो छिनेगी ही, उसकी बदनामी भी होगी। ऐसा कोई प्रावधान अभी तक नहीं बना है, इसीलिए सभी दल अपने विधायकों को अपने राज्यों के बाहर किसी होटल या रिसोर्ट में एकांतवास करवाते हैं। उन विधायकों के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा रहती है। उनका इधर-उधर आना-जाना और बाहरी लोगों से मिलना-जुलना मना होता है। उनके मोबाइल फोन भी रखवा लिए जाते हैं। उनके खाने-पीने और मनोरंजन का पूरा इंतजाम रहता है। उन पर लाखों रु. रोज खर्च होता है। 

कोई इन पार्टियों से पूछे कि जितने दिन ये विधायक आपकी कैद में रहते हैं, ये विधायक होने के कौनसे कर्तव्य का निर्वाह करते हैं? इससे भी बड़ा सवाल यह है कि लगभग सभी पार्टियां, आजकल यही ‘सावधानी’ क्यों बरतती हैं? इसका मूल अभिप्राय क्या है? इसका एक ही अभिप्राय है। वह यह कि आज की राजनीति सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए बन गई लगती है। ऐसा लगता है कि वर्तमान राजनीति में न किसी सिद्धांत का महत्व है, न नीति का, न विचारधारा का! हालांकि राजनीति में सक्रिय कई लोग आज भी इसके अपवाद हैं लेकिन जरा मालूम कीजिए कि क्या वे कभी शीर्ष तक पहुंच सके हैं? जो लोग सफल हो जाते हैं, वे दावा करते हैं कि सेवा ही उनका धर्म है। लेकिन सेवा के नाम पर वे मेवा ही खाते नजर आते हैं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराजनीतिक किस्सेParty
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतहमको भी ऑफर दिया गया था?, राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार की हार, कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन बोले- ‘ऑपरेशन लोटस’ के कारण 4 एमएमएल वोटिंग नहीं किए?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब