लाइव न्यूज़ :

कृष्ण प्रताप सिंह का ब्लॉग: अपनी मिसाल आप ही थे लालबहादुर शास्त्री

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 2, 2020 14:30 IST

स्वतंत्नता आंदोलन की आंच से तपकर निकले हमारे अनेक नेताओं में अकेले शास्त्नीजी ही हैं जो हमें सिखा सकते हैं कि कैसे नितांत विपरीत परिस्थितियों में भी मूल्यों व नैतिकताओं से विचलित हुए बिना अपनी खुदी को इतना बुलंद किया जा सकता है।

Open in App

देश के दूसरे प्रधानमंत्नी स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्नी को उनकी अप्रतिम सादगी, नैतिकता और ईमानदारी के लिए तो याद किया ही जाता है, इस बात के लिए भी जाना जाता है कि उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सार्वजनिक जीवन मूल्यों को राजनीति की दूसरी पीढ़ी तक अंतरित किया.

स्वतंत्नता आंदोलन की आंच से तपकर निकले हमारे अनेक नेताओं में अकेले शास्त्नीजी ही हैं जो हमें सिखा सकते हैं कि कैसे नितांत विपरीत परिस्थितियों में भी मूल्यों व नैतिकताओं से विचलित हुए बिना अपनी खुदी को इतना बुलंद किया जा सकता है कि देश की जरूरत के वक्त उसकी नेतृत्व कामना को भरपूर तृप्त किया जा सके.

दारुण मौत ने उन्हें प्रधानमंत्नी के रूप में सिर्फ अठारह महीने ही दिए, लेकिन इस छोटी-सी अवधि में ही, खासकर 1965 में पाकिस्तान के हमले के वक्त अपने दूरदर्शी फैसलों से उन्होंने यह प्रमाणित करने में कुछ भी उठा नहीं रखा कि उनके कुशल नेतृत्व के रहते इस नेतृत्वकामना के लिए निराशा का कोई कारण नहीं हो सकता.

2 अक्तूबर, 1904 को मुगलसराय में माता रामदुलारी के गर्भ से जन्मे शास्त्नीजी का बचपन का नाम नन्हे था. पिता शारदा प्रसाद श्रीवास्तव पहले एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे लेकिन बाद में राजस्व विभाग में लिपिक हो गए थे. वे नन्हे को अठारह महीने ही अपना स्नेह दे पाए थे कि दबे पांव आई मौत उन्हें उठा ले गई.

मां रामदुलारी नन्हे को लेकर मिर्जापुर स्थित अपने पिता हजारीलाल के घर गईं, तो थोड़े ही दिनों बाद हजारीलाल भी नहीं रहे. फिर तो नन्हे की परवरिश का सारा भार मां पर ही आ पड़ा और मां ने ही उन्हें जैसे-तैसे पाला-पोसा व पढ़ाया-लिखाया.

शास्त्नीजी ने अपना राजनीतिक जीवन भारतसेवक संघ से शुरू किया और उसी के बैनर पर अहर्निश देशसेवा का व्रत लेकर स्वतंत्नता संघर्ष के प्राय: सारे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी की.

27 मई, 1964 को प्रथम प्रधानमंत्नी पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद 9 जून 1964 को शास्त्नीजी उनके स्थान पर प्रधानमंत्नी बने तो कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता महंगाई रोकना और सरकारी क्रियाकलापों को व्यावहारिक व जन आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है. बाद में उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ जैसा लोकप्रिय नारा दिया.

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम