लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः सत्ता की खातिर बेमेल गठबंधन!, तमाशा बनी सियासत

By राजकुमार सिंह | Updated: July 8, 2023 13:17 IST

राष्ट्रीय राजनीति की बात करें तो दो ही दीर्घजीवी और सफल गठबंधन रहे हैं: भाजपानीत एनडीए और कांग्रेसनीत यूपीए। यह एनडीए का रजत जयंती वर्ष है तो मोदी सरकार को तीसरे कार्यकाल से वंचित करने के लिए अब विपक्ष नया गठबंधन बनाने में जुटा है।

Open in App

महाराष्ट्र ने देश में गठबंधन राजनीति की विद्रूपताओं को बेनकाब कर दिया है। सत्ता की खातिर किस तरह सुविधानुसार लोकतंत्र और राष्ट्र हित के तर्क गढ़ लिए जाते हैं- महाराष्ट्र ज्वलंत उदाहरण है।

शिंदे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां आईना दिखानेवाली हैं। फिर भी सत्ता का खेल वैसे ही जारी है। पहला गठबंधन समृद्ध आर्थिकीवाले महाराष्ट्र की सत्ता से विरोधियों को बेदखल कर खुद काबिज होने के लिए था, तो अब दूसरा उस सत्ता को बनाए रखने के लिए है। गठबंधन की जरूरत तभी पड़ती है, जब संसद या विधानसभा में किसी एक दल अथवा चुनाव पूर्व के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाता, पर हमारे देश में गठबंधन राजनीति का आधार समान विचारधारा के बजाय येन-केन-प्रकारेण सत्ता का जुगाड़ बना लिया गया है। सत्ता की खातिर बेमेल गठबंधन हम पहली बार नहीं देख रहे हैं। झारखंड में एक निर्दलीय विधायक को ही मुख्यमंत्री बनवा देना विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र के राजनीतिक दलों के चरित्र पर अनुत्तरित सवालिया निशान है। सत्ता के लिए गठबंधन का पाला बदलने में माहिर दल और नेता भी कम नहीं हैं।

विडंबना है कि गठबंधन बनाते समय जोर चेहरे पर रहता है, चाल और चरित्र पर नहीं। कई बार जनता को दिखाने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम भी बनाया जाता है, पर वास्तव में साझा कार्यक्रम सत्ता की बंदरबांट ही होता है। याद करिए कि मनमोहन सिंह के दूसरे प्रधानमंत्रित्वकाल की शुरुआत में घटक दलों के बीच मलाईदार मंत्रालयों के बंटवारे का तमाशा कितने दिन चला था? 

राष्ट्रीय राजनीति की बात करें तो दो ही दीर्घजीवी और सफल गठबंधन रहे हैं: भाजपानीत एनडीए और कांग्रेसनीत यूपीए। यह एनडीए का रजत जयंती वर्ष है तो मोदी सरकार को तीसरे कार्यकाल से वंचित करने के लिए अब विपक्ष नया गठबंधन बनाने में जुटा है। कुनबा बढ़ाने की भाजपाई कवायद बताती है कि गठबंधन राजनीति का दौर लंबा चलनेवाला है। यह सही समय है कि हम जनता के बीच गठबंधन राजनीति की तेजी से गिरती साख की सुध लें और उसे त्रिशंकु सदन में सत्ता के जुगाड़ के बजाय स्थिर सरकार और सुशासन का आधार बनाएं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 133, शिवसेना और एनसीपी 46-34 सीटों पर आगे?, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: महायुति जीत की ओर, 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, एमवीए पिछड़ी

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त, जानें शिवसेना और कांग्रेस का हाल

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारत अधिक खबरें

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

भारतअरावली पर्वत की नई परिभाषा पर बवाल, उदयपुर के वकीलों ने खोचा मोर्चा

भारतDelhi: जैतपुर एक्सटेंशन में घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर से फैली आग

भारतMaharashtra Local Body Election Result: आज आएंगे महाराष्ट्र नगर निगम के नतीजें, महायुति और एमवीए के लिए अग्निपरीक्षा

भारतजम्मू कश्मीर सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची ने खोला पिटारा बवाल का