लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: श्रम के बल पर ही स्वर्ग जैसी बनाई जा सकती है धरती

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: May 1, 2024 11:55 IST

भारत की सभ्यता प्राचीन काल से कर्म-प्रधान रही है। कर्म से ही सृष्टि होती है। श्रम का विलोम होता है विश्राम। ऐतरेय ब्राह्मण में श्रम का बड़ा ही मनोरम चित्रण मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की सभ्यता प्राचीन काल से कर्म-प्रधान रही हैकर्म से ही सृष्टि होती है, श्रम का विलोम विश्राम होता है ऐतरेय ब्राह्मण में श्रम का बड़ा ही मनोरम चित्रण मिलता है

भारत की सभ्यता प्राचीन काल से कर्म-प्रधान रही है। कर्म से ही सृष्टि होती है। श्रम का विलोम होता है विश्राम। ऐतरेय ब्राह्मण में श्रम का बड़ा ही मनोरम चित्रण मिलता है। श्रम करने से न थकने वाले को ही श्री की प्राप्ति होती है- नानाश्रांताय श्रीरस्ति। श्रम से असंभव भी संभव हो जाता है। श्रम से ही आदमी सम्पत्ति, यश, सम्मान सब कुछ अर्जित करता है। तभी तो कहा गया कि कर्मठ पुरुष लक्ष्मी को प्राप्त करता है- उद्योगिन: पुरुषसिंहमुपैति लक्ष्मी और आलस्य शरीर में बैठा हुआ सबसे बड़ा शत्रु है।

ऐसे में यह अनायास नहीं था कि ‘हिंद स्वराज’ के रचयिता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस धरती को कर्म-भूमि कहा था। जीवन के बड़े सत्य को सामने रख कर बापू ने जीवन-चर्या में कर्म की अनिवार्यता प्रतिपादित करते हुए यह सीख दी थी कि आदमी को कमा कर खाना चाहिए। एक-एक क्षण का सदुपयोग करते हुए इस सूत्र को बापू अपने वास्तविक जीवन में उतारते रहे।

आज जीवन को तकनीकी संचालित करने लगी है और कार्य और विश्राम के बीच की सीमा रेखा धूमिल हो रही है। इसी तरह यथार्थ और आभासी (वर्चुअल) दुनिया को निकट ले आती इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों से लैस होती जा रही हमारे काम-काज की दुनिया उलट-पलट हो रही है। अब बहुत सारे काम लैपटॉप या मोबाइल पर उंगली फिराने भर से पूरे हो जा रहे हैं।

इसका असर कार्यों की प्रकृति और उसके आयोजन को प्रभावित पर पड़ रहा है। ऑफिस न जाकर घर से काम करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कार्यों के विभाजन और उसकी नियमितता को सुरक्षित रखते हुए गतिशीलता लाने की दिशा में कदम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। परंतु मानवीय संबंधों और भावनाओं की दुनिया से दूर होती जा रही कार्य की दुनिया अधिकाधिक यांत्रिक हुई जा रही है।

इसी के साथ वैयक्तिकता और आत्मकेंद्रितता बढ़ रही है और सामाजिकता संकुचित हो रही है। साइबर गतिविधियों के बढ़ने के साथ बहुत सारे नए नैतिक और आपराधिक सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शारीरिक श्रम में बढ़ती कटौती और काम करने में सुभीते के साथ अवकाश का समय बढ़ रहा है। पर बचे समय का सार्थक उपयोग करने की संस्कृति अभी विकसित नहीं हो सकी है।

स्क्रीन टाइम बढ़ रहा है। सोशल मीडिया से जुड़ना, पर्यटन पर जाना, मादक द्रव्य व्यसन और किस्म-किस्म की पार्टी आयोजित करना बढ़ रहा है। इसमें अपराध और असामाजिक तत्वों की भागीदारी भी हो रही है। इन सब बदलावों के बीच श्रम का आकार प्रकार नए रूप पा रहा है। हमें संतुलन बनाते हुए राह बनानी होगी क्योंकि श्रम हमारे अस्तित्व की अनिवार्य शर्त है जिससे बचा नहीं जा सकता। रचनात्मकता भी तभी आ सकेगी जब हम श्रम को जीवन यात्रा के मध्य प्रतिष्ठित करेंगे।

टॅग्स :मजदूर दिवसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप