लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भाजपा नेताओं को अयोध्या से रखा गया दूर!

By हरीश गुप्ता | Updated: January 25, 2024 11:28 IST

यह अकल्पनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री, जिसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य वरिष्ठ शामिल हैं, इस विशाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हों। यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को भी दिल्ली के एक मंदिर में कार्यक्रम मनाने के लिए कहा गया और उन्होंने समारोह के लिए झंडेवालान मंदिर को चुना।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री शामिल नहीं होयहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को भी दिल्ली के मंदिर में कार्यक्रम मनाने के लिए कहा गयाजे.पी. नड्डा ने समारोह के लिए झंडेवालान मंदिर को चुना

राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भाजपा के प्रचार के लिए इस्तेमाल करने को लेकर विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भले ही करें, लेकिन 22 जनवरी की ऐतिहासिक घटना इस आधार को नकारती है। बल्कि इससे पता चलता है कि पीएम मोदी का दिमाग कैसे काम करता है और वह ऐसे समारोहों के आयोजन से पहले कितनी बारीकी से हर बात पर गौर करते हैं। 

यह अकल्पनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री, जिसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य वरिष्ठ शामिल हैं, इस विशाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हों। यहां तक कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को भी दिल्ली के एक मंदिर में कार्यक्रम मनाने के लिए कहा गया और उन्होंने समारोह के लिए झंडेवालान मंदिर को चुना। लोकसभा में भाजपा के 300 सांसदों और राज्यसभा में 93 सदस्यों में से रविशंकर प्रसाद जैसे कुछ सदस्यों को छोड़कर किसी ने भी अयोध्या में कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को आमंत्रित किया गया था क्योंकि उन्होंने कोर्ट में रामलला का प्रतिनिधित्व किया था और 2019 में सुप्रीम कोर्ट तक केस जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यूपी के अलावा अन्य भाजपा शासित राज्यों के किसी भी मुख्यमंत्री को 22 जनवरी को अयोध्या जाने की अनुमति नहीं दी गई। यही नियम राज्यपालों या अन्य गणमान्य व्यक्तियों पर भी लागू किया गया। 

सिर्फ इतना ही नहीं, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लल्लू सिंह, जो अयोध्या निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था! लल्लू 1991 से अयोध्या से दो बार भाजपा सांसद और पांच बार विधायक रहे हैं। फिर भी उन्हें बाहर रहने और मतदाताओं के साथ कहीं और जश्न मनाने के लिए कहा गया।

सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के लिए, मोदी ने एक योजना बनाई कि वे लोगों को प्रेरित करने के लिए पूरे देश में इस कार्यक्रम को मनाएं। उनकी भागीदारी से अभूतपूर्व उत्साह पैदा होगा कि उनके नेता उनके साथ इस कार्यक्रम का जश्न मना रहे हैं। कहा गया कि 22 जनवरी का दिन उन्हें लोगों के साथ दिवाली की तरह मनाते हुए झंडा फहराना चाहिए।

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिउत्तर प्रदेशBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो