लाइव न्यूज़ :

भरत झुनझुनवाला का ब्लॉग: सेवा क्षेत्र में सुनहरा अवसर

By भरत झुनझुनवाला | Updated: July 20, 2019 06:40 IST

अपने देश में अंग्रेजी भाषा बोलने वाले भी उपलब्ध हैं इसलिए हमें सेवा क्षेत्न को बढ़ावा देना चाहिए और पर्यटन, विदेशी भाषा, सिनेमा इत्यादि क्षेत्नों के आधार पर अर्थव्यवस्था को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में परिस्थितियों में मौलिक अंतर आ गया है. 

Open in App

वर्ष 1980 में चीन के नागरिक की औसत आय भारत के नागरिक की तुलना में 1.2 गुना थी. 2018 में यह 4.4 गुना हो गई. जाहिर है कि हमारी तुलना में चीन बहुत आगे निकल गया है.

चीन ने 80 के दशक में आर्थिक सुधार लागू किए थे. उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया था. बहुराष्ट्रीय कंपनियों को न्योता दिया था कि वे चीन में आकर फैक्ट्रियां लगाएं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों को श्रम एवं पर्यावरण कानून में ढील दी जिससे उन्हें निवेश करने में परेशानी न हो.

चीन के सस्ते श्रम का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन में निवेश किया था. उन्होंने चीन में फैक्ट्रियां लगाईं जिससे चीन में रोजगार बने और देश की आय भी बढ़ी. लेकिन वह 1980 का दशक था. आज 2020 आने को है. आज उस नीति को हम अपनाकर सफल नहीं हो सकते हैं क्योंकि परिस्थितियां बदल गई हैं. 

इस परिस्थिति में हमें सेवा क्षेत्न को बढ़ावा देना चाहिए. बताते चलें कि अर्थव्यवस्था के तीन मुख्य क्षेत्न होते हैं- कृषि, मैन्युफैक्चरिंग एवं सेवा. आज अमेरिका जैसे विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं में कृषि का हिस्सा मात्न एक प्रतिशत, मैन्युफैक्चरिंग का लगभग 9 प्रतिशत और सेवा क्षेत्न का 90 प्रतिशत हो गया है.

सेवा क्षेत्न में सॉफ्टवेयर, सिनेमा, संगीत, पर्यटन आदि सेवाएं आती हैं. इससे पता लगता है कि अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे बढ़ती है उसमें सेवा क्षेत्न का हिस्सा बढ़ता जाता है. अत: सिकुड़ते हुए मैन्युफैक्चरिंग को पकड़ने के स्थान पर सूर्योदय होते सेवा क्षेत्न को पकड़ना चाहिए.

सेवा क्षेत्न हमारे लिए विशेषकर उपयुक्त इसलिए भी है कि सेवा क्षेत्न में बिजली की जरूरत कम होती है. मैन्युफैक्चरिंग में एक रु पया जीडीपी उत्पन्न करने में जितनी बिजली की जरूरत होती है तुलना में सेवा क्षेत्न में वही एक रुपया जीडीपी उत्पन्न करने में उसकी मात्न दस प्रतिशत बिजली की जरूरत होती है. इसलिए पर्यावरण की दृष्टि से भी सेवा क्षेत्न हमारे लिए उपयुक्त है.

अपने देश में अंग्रेजी भाषा बोलने वाले भी उपलब्ध हैं इसलिए हमें सेवा क्षेत्न को बढ़ावा देना चाहिए और पर्यटन, विदेशी भाषा, सिनेमा इत्यादि क्षेत्नों के आधार पर अर्थव्यवस्था को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में परिस्थितियों में मौलिक अंतर आ गया है. 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारत में कैसे लौटे ‘शून्य कचरा’ की परंपरा ?

कारोबारसावधान! बिना पैन कार्ड के अधूरे रह जाएंगे ये 7 वित्तीय काम, आज ही चेक करें लिस्ट

भारतसोमनाथ: भारत की अदम्य चेतना का प्रतीक

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतघरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सीएम बनते विजय ने दिया तोहफा, महिला सुरक्षा को लेकर विशेष बल गठित

भारतपीएम मोदी ने CM विजय को दी बधाई, बोले- "तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम"

भारतविजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई?, पीएम मोदी बोले- तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

भारतजंगल में दौड़ने को तैयार मादा चीता, टाइगर स्टेट से आगे अब MP को 'वाइल्डलाइफ लीडर' बना रहे सीएम डॉ. यादव

भारतVijay Oath Ceremony: कौन हैं विजय के 9 मंत्री, जिन्होंने ने ली आज शपथ; यहाँ देखें पूरी लिस्ट